फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-श्रीलंका टी20: कई चेहरे पर तिरंगा तो कई रोहित और विराट की टी-शर्ट पहन पहुंचे स्टेडियम

Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pictures india sri lanka t20 match cricket match in HPCA stadium hpca stadium dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आनंद लेते हुए युवतियां। - फोटो : संवाद

धर्मशाला में रविवार को भी भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। दोपहर दो बजे से ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ दर्शक चेहरे पर तिरंगा बनवा, हाथ में तिरंगे लिए खिलाडि़यों में उत्साह भरने स्टेडियम की ओर जा रहे थे। सड़क किनारे बाहरी राज्यों से आए कारोबारी खिलाडि़यों की टी-शर्ट बेच रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ फेस मेकअप कलाकार बाहर से आए दर्शकों के चेहरे पर देश का तिरंगा बना रहे हैं। पुलिस के जवान और स्वयंसेवी स्टेडियम की ओर जा रहे सड़क मार्ग में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कर रहे हैं। 

Pictures india sri lanka t20 match cricket match in HPCA stadium hpca stadium dharamshala
- फोटो : संवाद

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे जगह-जगह पर बाहर से आए व्यापारियों की ओर से भारतीय खिलाडि़यों के नाम की टी-शर्ट और क्रिकेट टीम के मास्क बेचे जा रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट दर्शकों ने खरीदी। 150 रुपये में टी-शर्ट और 50 रुपये के मास्क दर्शकों ने खरीदे। 

Pictures india sri lanka t20 match cricket match in HPCA stadium hpca stadium dharamshala
- फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश से आए शिवम संगल ने बताया कि वह पहली बार धर्मशाला में आए हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला बहुत सुंदर शहर है। यहां महंगाई ज्यादा है। पानीपत से खिलाडि़यों की टी-शर्ट बेचने आए पंकज ने बताया कि शनिवार से ही ठंडा मौसम रहने के कारण उनके व्यापार में मंदी रही है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में टी-शर्ट की बिक्री नहीं हो पाई है। अब रविवार के मैच में अच्छा व्यापार हो, बस यही उम्मीद लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures india sri lanka t20 match cricket match in HPCA stadium hpca stadium dharamshala
- फोटो : संवाद

मुजफ्फरनगर से मैच देखने आए मनोज भारद्वाज ने बताया कि धर्मशाला के होटल व्यापारियों से वह काफी निराश हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए होटल व्यापारियों ने बाहर से आए पर्यटकों से कमरों की दोगुनी कीमत वसूली है। 

विज्ञापन
Pictures india sri lanka t20 match cricket match in HPCA stadium hpca stadium dharamshala
- फोटो : संवाद

जम्मू से मैच देखने आए राहुल ने बताया कि वह विराट कोहली के बहुत बढ़े प्रशंसक हैं। हालांकि धर्मशाला में मैच देखने का मजा आएगा। अगर विराट कोहली टीम का हिस्सा होते तो मजा दोगुना हो जाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed