दिसंबर का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने जहां इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा, वहीं कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। 6 राशियों के लिए ग्रहों का यह बदलाव अच्छी खबरें भी लेकर आएगा। ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि दिसंबर महीने में ग्रहों की हलचल महीने के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी। 4 दिसंबर को इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा । यह ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि में इस दिन पाप ग्रह केतु, चंद्रमा, सूर्य और बुध ग्रह मौजूद रहेंगे। इस दौरान 2 ग्रह अस्त रहेंगे और 2 ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इस दिन बुध और सूर्य से बुधादित्य योग भी बनेगा। लेकिन केतु और चंद्रमा से ग्रहण भी योग भी बनने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों को खास तौर पर सावधान रहना होगा क्योंकि इसी राशि पर ग्रहण लगने जा रहा है। वृश्चिक राशि चंद्रमा की नीच राशि भी है।
Mars Venus Sun Transit: दिसंबर का महीना इन छह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन