जिला मंडी में चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि कुल्लू में बिताए लम्हों को याद किया। पीएम ने अपने भाषण में मनाली के रोशन ठाकुर और देवता बिजली महादेव का जिक्र किया।
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1997 से लेकर 2012 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने तक नरेंद्र मोदी तकरीबन हर वर्ष गर्मियों में मनाली आते थे और पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाने के अलावा पहाड़ों में घूमने-फिरने का लुत्फ उठाते।
3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मनाली निवासी रोशन ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 1997 में मोदी को लेकर उनके पास आए और उनके मनोरंजन के लिए पैराग्लाइडिंग करवाने को कहा। उसके बाद मोदी उन्हें फोन करते थे। वह अपनी मारुति कार से भुंतर एयरपोर्ट से उन्हें लाते थे और उनके होटल महादेव रिजॉर्ट में ठहरते थे।
4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
उसके बाद वे प्रदेश भाजपा प्रभारी भी बन गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हर वर्ष मनाली प्रवास के दौरान भी मोदी मनाली आया करते थे। मोदी पैराग्लाइडिंग करने सोलंगनाला आना नहीं भूलते थे। इस दौरान मोदी उनके घर पर भी रह चुके हैं। वह उनसे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों, संस्कृति के बारे में पूछा करते थे। मोदी गुजरात में भी पैराग्लाइडिंग शुरू कराना चाहते थे।
‘फिर से पीएम बनें और मनाली आएं’
रोशन ठाकुर ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें और मनाली आएं। एक बार फिर से पैराग्लाइडिंग करें। देखें कि उस वक्त और आज के दौर में कितना बदलाव आया है। रोशन ठाकुर ने कहा कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते 2012 में सुबह-सुबह फोन किया था। वे उनका और उनके परिवार का जिक्र करने पर वे प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं।