कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल में तीन मई तक लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू है। सरकार लोगों की सुविधा के लिए कर्फ्यू में हर दिन चार घंटे की ढील दे रही है, ताकि वे जरूरी सामान की खरीदारी कर सकें। सरकार ने मास्क पहनकर ही बाहर निकलना अनिवार्य किया है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है। लेकिन कई जगह इन नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। उधर, पुलिस कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है। पुलिस चालान काटने के साथ ऐसे वाहनों की चाबियां भी जब्त कर रही है।
2 of 7
कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊना में कर्फ्यू ढील के दौरान इन नियमों की धज्जियां उड़ गईं। ढील के दौरान शहर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। इससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। लोग अपने निजी वाहनों में खरीदारी करने पहुंच गए। लॉकडाउन व कर्फ्यू में दी गई छूट कुछ लोगों को रास नहीं आ रही। ऊना जिला प्रशासन ने थोड़ी नरमी बरती तो मनमानी शुरू हो गई।
3 of 7
वाहनों की जब्त चाबियां
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंध के बावजूद लोग वाहनों को खूब दौड़ा रहे हैं, जिसके चलते मंगलवार को जिला पुलिस ने 45 वाहनों के चालान काटे और कई वाहनों की चाबियां भी जब्त कर लीं। एएसपी विनोद धीमान मंगलवार को रेडलाइट चौक पर स्थिति को नियंत्रित करते दिखे। उन्होंने आम लोगों से व्यवस्था बनाने में पुलिस से सहयोग करने का आह्वान भी किया है।
4 of 7
लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि सोमवार से गैर जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को खोलने के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक ढील दी गई थी, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते उपायुक्त संदीप कुमार को अपने आदेशों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा और कर्फ्यू में दी गई छूट पर प्रतिबंध लगाना पड़ा।
5 of 7
वाहनों का चालान काटती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही फील्ड में उतरकर कर्फ्यू की नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई भी की। इस दौरान उपायुक्त की ओर से कई वाहनों के टायरों की हवा भी निकालकर सख्त दिखानी पड़ी थी। इसी के साथ डीसी ने मंगलवार को भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।