फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर भी देवभूमि के इस होनहार की आवाज के हुए कायल

Wed, 14 Sep 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Sep 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
Jayant sharma in &tv reality show the voice kids

होनहार वीरवान के होत चिकने पात। महज 13 साल की उम्र में ही शिमला के जयंत शर्मा ने अपनी आवाज से बॉलीवुड के नामी गायकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले द वाइस किड्स रियलिटी शो के लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन हुए। इसमें जयंत ने शानदार परफार्मेंस दी और मुंबई में हो रहे ब्लाइंड ऑडिशन के लिए क्वालिफाई किया।



ये भी पढ़ें, BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा

Jayant sharma in &tv reality show the voice kids

मुंबई में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर शान, नीति मोहन और शेखर के सामने उनका ऑडिशन हुआ। यहां टॉप 90 में जगह तो नहीं बना पाए, लेकिन उनकी आवाज के तीनों जज कायल हो गए। शान ने कहा कि जयंत की आवाज में गजब का जादू है। उन्हें गायकी की दुनिया में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बाकी दो जजों ने भी जयंत को हीरो बताया।

Jayant sharma in &tv reality show the voice kids

मुंबई छोड़ने से पहले नामी गायकों से मिले टिप्स पर मेहनत कर अब जयंत दूसरे रियलिटी शो की तैयारी में जुट गए हैं। संजौली के रहने वाले जयंत शर्मा डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। जयंत ने बताया कि वह दो साल से संजौली में कोच डॉ. मनोरमा शर्मा से कोचिंग ले रहे हैं। हिमाचल में होने वाले रफी नाइट्स के रनर अप का खिताब जीत चुके जयंत के पिता योगेश शर्मा और मां विद्या शर्मा शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayant sharma in &tv reality show the voice kids

मूलतया ठियोग के थाथल गांव के पिता योगेश शर्मा ने बताया कि जब जयंत 7वीं में था तो उनके म्यूजिक टीचर हरीश गुप्ता ने उनके हुनर को पहचाना था। उनके कहने पर ही जयंत को संगीत एकेडमी भेज दिया। जयंत का कहना है कि वह गायकी की दुनिया में ही आगे बढ़ना चाहते हैं और इसके लिए लगातार मेहनत भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed