फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, 248 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Jan 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jan 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall recorded in state, 248 roads closed, life disturbed
पर्यटन स्थल कल्पा। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दूसरे दिन भी बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहा। बुधवार को प्रदेश में चार नेशनल हाईवे सहित 248 सड़कें बंद रहीं। 140 बिजली ट्रांसफर और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। आठ और नौ जनवरी को दोबारा भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला और मंडी जिला में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में एचआरटीसी के 250 रूट प्रभावित रहे। राजधानी शिमला सहित मैदानी जिलों में दिन भर बादल झमाझम बरसे।



प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बर्फबारी के चलते मनाली से आगे सैलानियों को भेजने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिला कांगड़ा के इंद्रुनाग-बीड़ बिलिंग में दूसरे दिन भी पैराग्लाइड़िंग न होने से पर्यटक मायूस रहे।  नेशनल हाईवे-5 नारकंडा में, एनएच 305 जलोड़ी जोत में, एनएच मनाली-लेह और एनएच 154 भरमौर-पठानकोट बंद रहा।

himachal weather update: Rain and snowfall recorded in state, 248 roads closed, life disturbed
किन्नौर में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

लाहौल-स्पीति में 137, किन्नौर में 51, मंडी में 28, कुल्लू में 16, शिमला में 10 और चंबा में छह सड़कें बंद रहीं। चंबा में सबसे अधिक 66, मंडी में 30, लाहौल स्पीति में 21, किन्नौर में 19 और कुल्लू में चार बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। 

himachal weather update: Rain and snowfall recorded in state, 248 roads closed, life disturbed
बर्फबारी - फोटो : संवाद

चंबा में 32 और लाहौल स्पीति में सात पेयजल योजनाएं प्रभावित रही। किसान और बागवानों के लिए जहां बर्फबारी और बारिश राहत बनकर आई है, वहीं बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall recorded in state, 248 roads closed, life disturbed
बर्फ से खेलते बच्चे। - फोटो : संवाद

दो दिन और बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ जनवरी को दोबारा भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Rain and snowfall recorded in state, 248 roads closed, life disturbed
चौपाल के खिड़की में बर्फ में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग            - 3.1
कुफरी            - 1.0
कल्पा            - 0.6
मनाली            1.2 
शिमला            4.6
धर्मशाला         7.4

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed