फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Cabinet Decisions: 277 पदों को भरने की मंजूरी, ड्रोन नीति भी स्वीकृत, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Mon, 06 Jun 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today: Approval to fill more than 200 posts,   Drone policy also approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों में 277 पदों को भरने की भी मंजूरी दी। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी 2022 को स्वीकृति प्रदान की। इस पॉलिसी के तहत प्रदेश में ड्रोन पायलट तैयार किए जाएंगे। एक ड्रोन पार्क बनेगा, जिसके लिए जगह तलाशी जाएगी। ड्रोन छह विभागों शिक्षा, कृषि, बागवानी, वन, उद्योग और गृह का काम आसान करेंगे। शिक्षा विभाग विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स करवाएगा। कृषि-बागवानी विभागों से करार कर किसानों-बागवानों को ड्रोन की नई तकनीकी से जोड़ा जाएगा। खेतों-बगीचों में कीटनाशकों या फफूंदनाशकों का छिड़काव भी ड्रोन से होगा। जंगल की आग बुझाने, ग्रामीण क्षेत्रों में दवाएं पहुंचाने का काम भी ड्रोन करेगा। शादी-विवाह में अवैध तरीके से चलाए जा रहे ड्रोन को वैध तरीके से चलाले के लाइसेंस बनेंगे। 



इस पॉलिसी में ड्रोन के उपयोग से शासन व सुधार (गरुड़) के आधार पर निर्मित एक समग्र ड्रोन ईको सिस्टम की परिकल्पना की गई है। नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप/नवाचार योजना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क जैसे संस्थागत संयोजन के माध्यम से डिजिटल स्काई अवसरों का उपयोग करना है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। नीति का उद्देश्य ड्रोन और सक्षम प्रौद्योगिकी के उपयोग से राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करना और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है। 

लॉजिस्टिक्स पॉलिसी को मंजूरी
 प्रदेश में ट्रेन, ट्रक और दूसरी मालवाहक गाड़ियां एक ही जगह से चलेंगी। इसके लिए जहां जमीन मिलेगी, वहां मल्टी मॉडल पार्क बनेंगे। इससे हिमाचल प्रदेश में उद्योगों में तैयार माल को बाहरी राज्यों में भेजना आसान होगा। इस प्रक्रिया को सरल करने के लिए प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022 को मंजूरी दी है। औद्योगिक नीति के तहत मिलने वाले सभी प्रोत्साहन राशि का भी इस पॉलिसी से आसानी से मिल सकेंगे। इस पॉलिसी के तहत केंद्र प्रदेश सरकार को बजट उपलब्ध कराएगी।लॉजिस्टिक्स एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत माल, सेवाओं या सूचनाओं को योजनाबद्ध तरीके से उनकी उत्पत्ति वाले स्थान से लेकर जहां पर उनका इस्तेमाल होना है, वहां पर भेजा जाता है। फैक्टरी में कोई सामान या माल बनता है तो उसे बनाने के बाद ग्राहक तक पहुंचाने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। 

एक छत के नीचे सभी सुविधाएं
प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग में अलग अलग एक्ट को एक ही एक्ट में मर्ज करने का फैसला लिया है। इसमें औद्योगिक संबंधित एक्ट, लेबर एक्ट आदि शामिल हैं। एक ही छत के नीचे उद्योगपतियों और कामगारों को यह सुविधा मिल सकेगी।
 

himachal cabinet meeting decisions today: Approval to fill more than 200 posts,   Drone policy also approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

इन विभागों में भरे जाएंगे पद
प्रदेश में अवैध खनन की निगरानी के लिए उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 24 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने जिला सिरमौर के नौहराधार में नव स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति दी है। 

himachal cabinet meeting decisions today: Approval to fill more than 200 posts,   Drone policy also approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

नए पटवार वृत्त  बनाए
कैबिनेट ने सिरमौर जिले की नाहन तहसील में त्रिलोकपुर, मोगीनंद और बर्मा पापड़ी पटवार वृत्तों का पुनर्गठन कर पांच नए पटवार वृत्त अंबवारा, सैनवाला, कालाअंब, देवनी और नागल सुकेती के सृजन को स्वीकृति दी। कांगड़ा जिले की उप तहसील रे के हटली और मलहांटा के मौजूदा पटवार वृत्तों का पुनर्गठन कर नया पटवार वृत्त नंगल बनाने, पटवार वृत्त मलहांटा में पटवार वृत्त अग्हार के दो मुहाल शामिल करने, मंडी की थुनाग तहसील के शिकावरी और कांडी पटवार वृत्त को पुनर्गठित कर नए पटवार वृत्त मुरहाग को सृजित करने की भी स्वीकृति दी। कानून व्यवस्था संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए रेलवे पुलिस स्टेशन शिमला के तहत सोलन जिले के टकसाल में राजकीय रेलवे पुलिस की सीमा चौकी परवाणू को फिर से खोलने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today: Approval to fill more than 200 posts,   Drone policy also approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

बड़ोह बस अड्डा के लिए 99 वर्ष लीज पर जमीन देने का निर्णय 
 कैबिनेट बैठक में बस अड्डा बाबा बड़ोह के निर्माण के लिए कांगड़ा जिले कह बड़ोह तहसील के मौजा दनोआ में 00.46.08 हेक्टेयर वन भूमि प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पक्ष में 99 वर्ष की लीज आधार पर देने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today: Approval to fill more than 200 posts,   Drone policy also approved
अग्निशमन वाहन - फोटो : अमर उजाला

नई अग्निशमन चौकियां खुलेंगी
कैबिनेट ने मंडी के निहरी और कुल्लू के जरी स्थित धौंकड़ा में नई अग्निशमन चौकियां, लाहौल-स्पीति के उदयपुर और चंबा के किलाड़ में दो नए उप अग्निशमन केंद्र खोलने, शिमला के चौपाल, सिरमौर के शिलाई और लाहौल-स्पीति के केलांग स्थित तीन अग्निशमन चौकियों को स्तरोन्नत कर उप अग्निशमन केंद्र बनाने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 129 पद सृजित करने और 16 वाहन खरीदने को स्वीकृति दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed