{"_id":"6369285a738fb845cc6c9c10","slug":"chandra-grahan-2022-lunar-eclipse-today-duration-will-be-55-minutes-in-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: शिमला में 55 मिनट रहेगी चंद्र ग्रहण की अवधि, सूतक काल में ये उपाय करने से मिलेगा लाभ","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Chandra Grahan 2022: शिमला में 55 मिनट रहेगी चंद्र ग्रहण की अवधि, सूतक काल में ये उपाय करने से मिलेगा लाभ
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:30 AM IST
सार
पं. शशि पाल डोगरा ने कहा कि 15 दिन के अंदर सूर्य और चंद्र ग्रहण का लगना शुभ संकेत नहीं है। जहां सूर्य सत्ता का कारक है, वहीं चंद्र मन का कारक है। इसके कारण सत्ता में बैठे नेताओं के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
चंद्र ग्रहण 2022
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को लगा था। वहीं, आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 8 नवंबर को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। पं. शशि पाल डोगरा ने कहा कि 15 दिन के अंदर सूर्य और चंद्र ग्रहण का लगना शुभ संकेत नहीं है।
जहां सूर्य सत्ता का कारक है, वहीं चंद्र मन का कारक है। चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा। साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर करीब 2:39 बजे से शुरू होगा और शाम 6:19 बजे तक रहेगा। डोगरा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सुबह 5:30 से शुरू हो जाएगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी।
2 of 5
chandra grahan
- फोटो : iStock
यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल नेबताया कि शिमला में चंद्रग्रहण की अवधि 55 मिनट रहेगी।
3 of 5
चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
उन्होंने यह भी बताया कि मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, मकर, एवं मीन, और तुला राशि के यह चंदग्रहण शुभ नहीं होगा। ग्रहण के सूतक काल में ग्रहण के समय स्नान, दान, जप, पाठ, मंत्र जाप, मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, ध्यान, हवन आदि, तर्पण, श्राद्ध, शुभ कृत्यों का संपादन करना अति शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chandra grahan
- फोटो : iStock
इसके अलावा ग्रहण बेला में सभी जलों का महत्व गंगा जल समान हो जाता है जो लोग तीर्थ में स्नान न कर सकें वो अपने घर में ही जल में गंगा जल डालकर गंगा मां का ध्यान करते हुए स्नान करे तो तीर्थ स्नान का फल प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
चंद्रग्रहण के समय प्रत्येक जिले में चंद्रोदय का समय
शिमला सायं 5:24, सोलन 5:25, सिरमौर 5:23, सुंदरनगर 5:24, हमीरपुर 5:26, बिलासपुर 5:25, कांगड़ा-5:26, करसोग 5:23, ऊना 5:27, चंबा 5:26, कुल्लू 5:23, मनाली 5:22, मंडी 5:24, रोहड़ू 5:21, धर्मशाला 5:25, कुमारसैन 5:22, नाहन 5:24 में शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।