फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक: भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बॉक्सर आशीष बोले- मेडल जीतकर पूरा करूंगा पिता का सपना

Thu, 15 Jul 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Boxer Ashish Chowdhary representing India in Olympics, he said that I will fulfill my father's dream by winning a medal
बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष चौधरी पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में आशीष ने कहा कि वह ओलंपिक में पदक जीतकर अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 16 वर्ष कड़ी मेहनत की है। वह हिमाचल के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलंपिक में दमखम दिखाएंगे। 



मंडी जिले के सुंदरनगर के आशीष चौधरी से पहले ऊना के दीपक कुमार, मैड़ी के चरणजीत सिंह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं। हमीरपुर निवासी शूटर विजय कुमार और सिरमौर समरेश जंग भी ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, आशीष इन दिनों भारतीय बॉक्सिंग दल के साथ इटली के एसिसि शहर में जमकर पसीना बहा रहे हैं। आशीष ने बताया कि इटली में भारतीय दल के साथ कई देशों के मुक्केबाज अभ्यास करने के लिए पहुंचे हैं।

Boxer Ashish Chowdhary representing India in Olympics, he said that I will fulfill my father's dream by winning a medal
बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दो-तीन दिन में अभ्यास शिविर समाप्त होने के बाद वह भारतीय दल के साथ 17 जुलाई को टोक्यो (जापान) रवाना हो जाएंगे। टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक गेम्स होंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद और उनकी शुभकामनाओं से हौसले बुलंद हैं। 

Boxer Ashish Chowdhary representing India in Olympics, he said that I will fulfill my father's dream by winning a medal
आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

नौ साल की उम्र में पहने ग्लव्स, माता बोलीं - बेटा लाएगा मेडल
आठ जुलाई, 1994 को जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के जरल निवासी स्वर्गीय भगतराम डोगरा के घर जन्मे आशीष चौधरी ने 9 वर्ष की उम्र में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन लिए थे। स्कूली शिक्षा के बाद सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में दाखिला लिया। यहां कोच नरेश वर्मा से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boxer Ashish Chowdhary representing India in Olympics, he said that I will fulfill my father's dream by winning a medal
आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

आशीष चौधरी वर्तमान में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। माता दुर्गा देवी और बड़े भाई जानी चौधरी ने कहा कि आशीष का ओलंपिक में चयन होने से परिवार का सपना साकार हुआ है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आशीष पदक जीतकर लाएंगे। 

विज्ञापन
Boxer Ashish Chowdhary representing India in Olympics, he said that I will fulfill my father's dream by winning a medal
आशीष चौधरी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद : कोच
आशीष के पूर्व बॉक्सिंग कोच और वर्तमान में मंडी में जिला खेल अधिकारी पद पर तैनात नरेश ठाकुर ने कहा कि आशीष का बचपन से बॉक्सिंग के प्रति जुनून रहा है। इसके बलबूते वह आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह ओलंपिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतकर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed