रूढ़िवादी सोच को नकारते हुए परिवार के सहयोग से आगे बढ़ीं शिखा थापा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने शौक और लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिन-रात प्रयासरत शिक्षा थापा वर्ष 2013 से हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य पद पर तैनात हैं। वहीं, अपने शौक को पूरा करते हुए उन्होंने बॉडी बिल्डिंग की श्रेणी में आती बिकिनी एथलीट प्रतियोगिताओं में कई इनाम प्राप्त किए हैं। इतना ही नहीं वे युवतियों, महिलाओं और पुरुषों को भी गाइड कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन पर उनकी शिष्याएं कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर नाम और लक्ष्य प्राप्त कर रहीं हैं। अब तक वे सैकड़ों युवक-युवतियों को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स दे चुकी हैं।
उम्मीद की मशाल: रूढ़िवादी सोच को नकार आगे बढ़ रहीं शिखा, बॉडी बिल्डिंग में जीत चुकी हैं कई इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 May 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन