फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेबीटी के 1544 पदों पर भर्ती, इतने नए पद और किए शामिल

Tue, 10 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
1544 posts of JBT recruitment in Himachal pradesh

जेबीटी के 1544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। 772 पद बैचवाइज पद भरने को सोमवार से काउंसलिंग शुरू हो गई है। 20 जुलाई तक 11 जिलों में काउंसलिंग चलेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न जिलों को बैचवाइज भर्ती के लिए पद आवंटित कर दिए हैं। 

1544 posts of JBT recruitment in Himachal pradesh

टेट पास जेबीटी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। आयोग के माध्यम से पद भरने के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा। निदेशालय ने प्रदेश के 11 जिलों में भर्ती करने का फैसला लिया है। किन्नौर जिले में जेबीटी के सरप्लस पद होने के चलते वहां भर्ती नहीं होगी। अभ्यर्थी किसी भी जिले की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

1544 posts of JBT recruitment in Himachal pradesh

टीजीटी के 393 पदों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम इस सप्ताह निकलने की संभावना है। इन दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्टेट मेरिट फाइनल करने में जुटा हुआ है। करीब एक महीने पहले इन पदों के लिए शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की थी। टीजीटी के 172 पद मेडिकल, 96 पद नॉन मेडिकल और 125 पद आर्ट्स श्रेणी से भरे जाने हैं। आर्ट्स और नॉन मेडिकल के सभी पद एक्स सर्विसमैन के वार्ड्स के लिए आरक्षित हैं। मेडिकल में इस वर्ग के लिए 40 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
1544 posts of JBT recruitment in Himachal pradesh

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही भर्तियों को लेकर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा बुधवार को हाईकोर्ट में शपथपत्र देंगे।

विज्ञापन
1544 posts of JBT recruitment in Himachal pradesh

इसके माध्यम से बताया जाएगा कि कितने नए पद भरे जा रहे हैं और कितने पद रिक्त हैं। कोर्ट में शपथपत्र देने के चलते ही इन दिनों शिक्षा विभाग बीते लंबे समय से बंद भर्तियों को गति देने में जुटा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed