फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग में नौकरी करने के इच्छुक ध्यान दें, इस दिन निकलने वाली हैं 70 हजार नौकरियां

Mon, 09 Jul 2018 05:25 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
samsung will ready to open biggest mobile factory in noida provide 70 thousand jobs

दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री की स्थापना की है। यह फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ सैमसंग के इस संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। नोएडा के सेक्टर-81 में स्थित यह नई यूनिट 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस कंपनी के शुरू होने से करीब 70 हजार लोगों को नौकरी मिलने की भी संभावना है। 

samsung will ready to open biggest mobile factory in noida provide 70 thousand jobs

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में भारत में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है जबकि चार से पांच लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 35 एकड़ में फैली सैमसंग फैक्ट्री की शुरुआत से कई लोगों को फायदा पहुंचेगा। पिछले साल जून में कंपनी ने 4915 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था। इसके चलते कंपनी का उत्पादन दोगुना हो जाएगा। सैमसंग फिलहाल 6.70 करोड़ फोन भारत में बना रही है और नए प्लांट के शुरू होने पर उसकी उत्पादन क्षमता बढ़कर 12 करोड़ फोन सालाना हो जाएगी।

samsung will ready to open biggest mobile factory in noida provide 70 thousand jobs
Samsung in noida

नए प्लांट के शुरू होने से मोबाइल के साथ साथ रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पेनल टीवी की उत्पादन क्षमता भी बढ़ जाएगी। इसके जरिए कंपनी इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी। नोएडा में एक डिजाइन सेंटर और पांच रिसर्च व डेवलपमेंट सेंटर हैं। इनमें करीब 70 हजार लोग काम करते हैं। कंपनी की डेढ़ लाख के करीब रिटेल दुकानें भी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की पहल 'मेक इन इंडिया' के तहत सबसे बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samsung will ready to open biggest mobile factory in noida provide 70 thousand jobs

साल 2014 में 'मेक इन इंडिया' की जब शुरुआत हुई थी, उस समय भारत में मोबाइल कंपनियों का बाजार लगभग 19,000 करोड़ रुपये का था। लेकिन इस पहल के बाद महज दो सालों में ही इसमें रिकॉर्ड 373 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2016-17 में यह बाजार 90,000 करोड़ तक पहुंच गया था। 'मेक इन इंडिया' की घोषणा के बाद से लगभग 40 मोबाइल फोन कंपनियों ने अपना प्लांट भारत में स्थापित किया है। अब ये आंकड़ा और भी बढ़ गया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed