फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षकों के 1036 पदों पर बंपर भर्ती, कैसे करें आवदेन, जानिए यहां सब कुछ

Tue, 10 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
1036 teachers posts recruitment in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीजीटी के 1036 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 571 पद राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर और 465 पद बैच वाइज के माध्यम से भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। आर्ट्स में 292, नॉन मेडिकल में 107 और मेडिकल में 66 पद भरे जाएंगे।

1036 teachers posts recruitment in himachal pradesh

डाक से पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग लेटर भेजे जाएंगे। निदेशालय ने काउंसलिंग लेटर भेजने को रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। शेष पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को पत्र जारी कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि जल्द टीजीटी के नए पद भरे जाएंगे। ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक की भर्ती के लिए टेट पास और 18 से 45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

1036 teachers posts recruitment in himachal pradesh

हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीजीटी आर्ट्स की बैचवाइज भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी से 155 पद, ओबीसी से 55 पद, एससी से 67 और एसटी से 15 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 57 पद, ओबीसी से 20, एससी से 24 और एसटी से 6 पद भरे जाएंगे। मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 45, ओबीसी से 10, एससी से 6 और एसटी से 5 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
1036 teachers posts recruitment in himachal pradesh

13900 रुपये मिलेगा वेतन, टेट अनिवार्य- टीजीटी की अनुबंध आधार पर भर्तियां की जाएंगी। शिक्षकों को 13900 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। टेट पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
1036 teachers posts recruitment in himachal pradesh

दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में होगी पहली नियुक्ति- काउंसलिंग में चुने जाने वाले शिक्षकों की पहली नियुक्ति प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed