{"_id":"5b434f214f1c1bb9248b56df","slug":"1036-teachers-posts-recruitment-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के 1036 पदों पर बंपर भर्ती, कैसे करें आवदेन, जानिए यहां सब कुछ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
शिक्षकों के 1036 पदों पर बंपर भर्ती, कैसे करें आवदेन, जानिए यहां सब कुछ
Tue, 10 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीजीटी के 1036 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 571 पद राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर और 465 पद बैच वाइज के माध्यम से भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। आर्ट्स में 292, नॉन मेडिकल में 107 और मेडिकल में 66 पद भरे जाएंगे।
2 of 7
डाक से पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग लेटर भेजे जाएंगे। निदेशालय ने काउंसलिंग लेटर भेजने को रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। शेष पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को पत्र जारी कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि जल्द टीजीटी के नए पद भरे जाएंगे। ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक की भर्ती के लिए टेट पास और 18 से 45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
3 of 7
हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीजीटी आर्ट्स की बैचवाइज भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी से 155 पद, ओबीसी से 55 पद, एससी से 67 और एसटी से 15 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 57 पद, ओबीसी से 20, एससी से 24 और एसटी से 6 पद भरे जाएंगे। मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 45, ओबीसी से 10, एससी से 6 और एसटी से 5 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
13900 रुपये मिलेगा वेतन, टेट अनिवार्य- टीजीटी की अनुबंध आधार पर भर्तियां की जाएंगी। शिक्षकों को 13900 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। टेट पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में होगी पहली नियुक्ति- काउंसलिंग में चुने जाने वाले शिक्षकों की पहली नियुक्ति प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।