फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   100 meritorious will get one lakh for coaching in himachal

100 मेधावियों को कोचिंग के लिए मिलेंगे एक-एक लाख

Sat, 30 Jan 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
100 meritorious will get one lakh for coaching in himachal
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सौ मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा सुपर 100 को उच्च शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर सुपर 100 का चयन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत बैंक खातों में किस्तों में यह राशि दी जाएगी। विद्यार्थी  खुद कोचिंग संस्थानों का चयन कर सकेंगे। आफलाइन के साथ ऑनलाइन कोचिंग का विकल्प भी दिया गया है। वर्तमान में सरकारी स्कूल की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही यह लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकतम एक लाख रुपये की राशि किसी भी प्रतिष्ठित तकनीकी या व्यवसायिक संस्थान से इंजीनियरिंग, कानून, मेडिकल, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, एनडीए आदि में प्रवेश पाने के लिए विशेष कोचिंग प्राप्त करने के लिए दी जाएगी। विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। देश के वह कोचिंग संस्थान ही इस स्कीम के लिए पात्र होंगे, जिनके पास ऑनलाइन याऑफलाइन कोर्स के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव होगा। प्रारंभ में तीस हजार रुपये की अग्रिम राशि चयनित विद्यार्थियों को दी जाएगी। उस राशि का स्कूल के मुखिया द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र देने पर शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।। शिक्षा निदेशक ने बताया कि यदि विद्यार्थी कोचिंग संस्थान से ऑफलाइन कोचिंग लेता है तो उसे नियमित तौर पर हर महीने अपना उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य के पास जमा करवाना होगा। विद्यार्थी की विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन वाले 10 फरवरी, शीतकालीन वाले 18 फरवरी तक करेंगे आवेदन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध बोर्ड की मेरिट लिस्ट के आधार पर ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र पर अपना प्रार्थना पत्र एवं अपने माता-पिता या अभिभावक द्वारा भरे गए शपथ पत्र को 10 फरवरी तक अपने स्कूल में जमा करवा सकते हैं। प्रार्थना पत्र संबंधित प्रधानाचार्य एवं जिला उप शिक्षा निदेशक के माध्यम से 15 फरवरी तक शिक्षा निदेशालय शिमला पहुंच जाने चाहिए। शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए समयसीमा 18 फरवरी तथा निदेशालय तक प्रार्थना पत्र भेजने की तारीख 22 फरवरी तय की गई है।

प्रार्थना पत्र तथा योग्य कोचिंग संस्थानों के सत्यापन के बाद शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 100 चयनित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। उसके बाद ही संबंधित छात्र छात्राएं स्कीम के लाभार्थी माने जाएंगे। शिक्षा निदेशक ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में जमा एक कक्षा में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं अधिकतम एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता 2020-21 की शेष अवधि तथा 2021-22 में प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च 2020 में आयोजित दसवीं और जमा दो की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं और जमा दो कक्षा में उत्तीर्ण 14-14 मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से संबंधित सहमति पत्र और बिल प्रपत्र और दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदनों को शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से सत्यापित करवाकर 15 मार्च तक बोर्ड कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed