Rajasthan Year Ender 2023: गुजरते हुआ साल 2023 राजस्थान में हुई अनोखी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई ऐसीं शादिया हुईं जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं। दो युवतियों ने एक युवक से शादी कर ली, तीन फीट का मिनी कपल शादी के बंधन में बंधा। विदेशी जोड़े ने हिंदू रीत-रिवाज के साथ विवाह किया। आइए, इस रिपोर्ट में इन अनोखी शादियों की यादें जाता करते हैं...।
Year Ender 2023: तीन फीट के पति-पत्नी, विदेशी जोड़े ने भी लिए सात फेरे, यह हैं गुजरते साल की अनोखी शादियां
Year Ender 2023: तीन फीट के पति-पत्नी, विदेशी जोड़े ने भी लिए सात फेरे, यह हैं गुजरते साल की अनोखी शादियां
3 फीट के कपल ने रचाई शादी, मिनी कपल नाम से हुए फेमस
इस साल राजस्थान में हुई तीन फीट के कपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। राजसमंद के ऋषभ और जोधपुर की साक्षी जनवरी 2023 में विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों की लंबाई करीब 3.7 फीट है। दोनों ने जोधपुर में सात फेरे लेकर नई शुरुआत की थी, मिनी कपल ने मूविंग स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई थी। इससे पहले साल 2022 में सगाई करने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर मिनी कपल नाम से आईडी बनाई थी, जिसके लोग खूब पंसद कर रहे हैं।
70 साल का बुजुर्ग बना दुल्हा, पोते भी हुए शादी में शामिल
जून महीने में प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने धूमधाम से शादी की थी। दुल्हन की उम्र भी करीब 60 साल की थी। इस शादी में बुजुर्ग कपल के बेटे, पोते और बहू समेत अन्य रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे। दरअसल, बांसवाड़ा जिले के मेनापादर गांव में रहने वाले बुजुर्ग नातर प्रथा के तहत 55 साल पहले पत्नी को लेकर घर आ गए थे, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। बेटे हुए तो उनकी शादी कर दी गई, उनके बच्चे भी हो गए। ऐसे में परिवार के लोगों ने धूमधाम से दोनों की शादी कराई और जमकर जश्न बनाया।
एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने लिए सात फेरे, अलग-अलग समय में हुआ था प्यार
बांसवाड़ा जिले में 30 नवंबर को एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने फेरे लिए। तीनों परिवारों की सहमति के साथ के साथ ये शादी हुई थी। दोनों दुल्हनें भी इस शादी से खुश थीं। दरअसल, 26 साल के नरेश पारगी गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करता था। खंडेरा गांव की रेखा रोत और सारेवाला गांव की रहने वाली अनीता डोमार उसके साथ मजदूरी करती थी। साल 2013 में नरेश को रेखा से प्यार हो गया तो वह उसे नातरा करके ले आया। पांच साल बाद 2018 में उसे अनीता से प्यार हो गया। नरेश ने उससे भी नातरा कर लिया। परिवार और दोनों प्रेमिकाओं की सहमति के बाद 30 नवंबर को उसने शादी कर ली।
55 का दूल्हा और 25 की दुल्हन, इसलिए हुई इस शादी की तारीफ
दौसा जिले में तीन मई को हुई 55 साल के दुल्हे और 25 साल की दुल्हन की खुब चर्चा हुई थी। इस शादी की जमकर तारीफ भी हुई थी। दरअसल, जिले के नवरंगपुर गांव में रहने वाले बलराम (55) नापा बास की रहने वाले विनीता (25) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। बलराम बीते 31 साल से गांव में मौजूद शिव मंदिर में पूजा-पाठ कर भगवान की भक्ति में लगे रहे। उनके मन में शादी का ख्यान नहीं आया, लेकिन फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। परिवार और रिश्तेदारों ने लड़की की तलाश शुरू की। इसी बीच बलराम को विनीता के बारे में पता चला। 25 साल की विनीता पेड़ से गिरने के कारण दिव्यांग हो गई थी। उसके कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। इस कारण उसकी शादी भी नहीं हो रही थी। विनीता और बलराम की मुलाकता हुई तो दोनों की तलाश पूरी हो गई, जिसक बाद उन्होंने शादी कर ली।