हम अक्सर अत्याचारी पति और बेबस बीवी की खबरें सुनते आए हैं लेकिन राजस्थान के अलवर में इसका ठीक उल्टा मामला सामने आया है। भिवाड़ी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से पिटाई कर रही है। अब वो इस जिल्लत से निजात चाहते हैं।
2 of 6
बैट से पिटाई करती पत्नी
- फोटो : Amar Ujala Digital
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने भिवाड़ी न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्नी की ज्यादती के सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत पेश किए हैं। प्रताड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी रोज उनको मारती-पीटती है। ये सिलसिला पिछले एक साल से लगातार जारी है। पहले उन्होंने लोक लाज के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया।
3 of 6
पति का आरोप एक साल से पीट रही पत्नी
- फोटो : Amar Ujala Digital
अजीत सिंह ने बताया कि कई बार उनकी पत्नी ने इतनी बेरहमी से मारा कि वो जख्मी हो गए पर उन्होंने इधर-उधर इलाज कराकर मामला छुपा लिया। उनकी पत्नी अक्सर लोहे के औजार, बैट और लोहे की रेती से पिटाई करती है। अब वो पत्नी की हिंसा से तंग आ चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय का दरवाजा खटखटाया है।
4 of 6
बच्चे के सामने पीटती पत्नी
- फोटो : Amar Ujala Digital
बेटे के सामने की पिटाई, मारपीट सीसीटीवी में कैद
उन्होंने बताया कि घर में लगा सीसीटीवी कई दिनों से खराब था। एक दिन सीसीटीवी जांचा तो पाया कि पूरी वारदात उसमें रिकॉर्ड हो गई है। ऐसे में पीड़ित पति ने मारपीट के सारे सबूत तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है। पति फुटेज में हाथ भी जोड़ता नजर आ रहा है। वहीं पर उनका बेटा डर के मारे चुपचाप खड़ा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पत्नी प्रिंसिपल पर क्रिकेट बैट से हमला कर रही है। फिर वो पानी की बोतल उठाकर फेंक रही है।
5 of 6
पिटाई के दौरान डरा सहमा बच्चा
- फोटो : Amar Ujala Digital
नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह
बता दें कि नौ साल पहले अजीत सिंह ने हरियाणा के सोनीपत की सुमन से प्रेम विवाह किया था। पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी तवे से भी उस पर कई बार प्रहार कर चुकी है। उसके हाथ में जो भी चीज आती है, वो बिना सोचे समझे दे मारती है।