फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakesh Jhunjhunwala:  'अग्रवाल' ऐसे बने 'झुनझुनवाला', 100 साल पहले दादा ने छोड़ा झुंझुनूं, पिता ने यह किया था

Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

Rakesh Jhunjhunwala: 'अग्रवाल' ऐसे बने 'झुनझुनवाला', 100 साल पहले दादा ने छोड़ा झुंझुनूं, पिता ने यह किया था

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala Surname Story Share Market Jhunjhunu Rajasthan
राजेश झुनझुनवाला का असल सरनेम अग्रवाल था। - फोटो : सोशल मीडिया

देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें शेयर बाजार का बेताज बादशाह माना जाता था। 62 साल के राकेश को मिले झुनझुनवाला सरनेम के पीछे भी एक कहानी है और इसकी शुरुआत राजस्थान के झुंझुनूं जिले से होती है। आइए अब अपको बताते है कि राजेश ने अपने नाम के साथ झुनझुनवाला क्यों और कैसे जोड़ा।

Rakesh Jhunjhunwala Surname Story Share Market Jhunjhunu Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राजेश झुनझुनवाला का असल सरनेम अग्रवाल था। उनके दादा और परदादा झुंझुनूं जिले से 30 किमी दूर मलसीसर गांव के में रहते थे। 100 साल पहले उनके दादा मलसीसर छोड़कर अपने परिवार के साथ कानपुर चले गए थे। जहां उन्होंने सिल्वर का कारोबार शुरू किया और खूब नाम कमाया। इधर, राकेश झुनझुनवाला के पिता राधेश्याम इनकम टैक्स विभाग में अफसर बन गए और फिर मुंबई आकर रहने लगे।

Rakesh Jhunjhunwala Surname Story Share Market Jhunjhunu Rajasthan
यह भी जानें - फोटो : Amar Ujala

हालांकि, झुंझुनूं छोड़ने के बाद भी राकेश के दादा और उनके पिता का लगाव वहां से कम नहीं हुआ। उनका वहां आना-जाना लगा रहा। इस दौरान राकेश पिता राधेश्याम ने अपने नाम के पीछे झुनझुनवाला सरनेम लगाया और वह राधेश्याम झुनझुनवाला कहलाने लगे। बाद में इस सरनेम को राकेश ने भी अपनाया और व अग्रवाल की जगह अपना सरनेम झुनझुनवाला लिखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala Surname Story Share Market Jhunjhunu Rajasthan
राणी सती मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

100 साल पहले दादा के गांव छोड़ने के बाद भी राकेश और उनके छोटे भाई राजेश झुनझुनवाला का लगाव झुंझुनूं से कम नहीं हुआ। उनका और उनके परिवार का यहां आना-जाना लगा रहा। झुनझुनवाला का परिवार अपनी कुलदेवी राणी सती के दर्शन के लिए यहां आता रहता था। करीब सात महीने पहले राकेश और उनके छोटे भाई का परिवार कुलदेवी के लिए दर्शन के लिए आया था। हालांकि, इस दौरान राकेश यहां नहीं आए थे। परिवार के लोग हर साल मंदिर की वार्षिक पूजा में शामिल होने के लिए यहां आते हैं। राकेश 2011 में अपने पिता राधेश्याम झुनझुनवाला के साथ झुंझुनूं आए थे। यहां उन्होंने 15 फरवरी 2011 को जेजेटी यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed