सवाई माधोपुर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। जड़ावता गांव में पानी के तेज बहाव से खेतों की मिट्टी कटकर करीब 50 फीट गहरी और कई किलोमीटर लंबी खाई बन गई। तेज बारिश से कई मकान और एक मंदिर ढह गए, जबकि अमरूदों के बाग पूरी तरह बर्बाद हो गए।
Rajasthan Flood: सवाई माधोपुर में बारिश का कहर, खेतों में बनी 50 फीट गहरी खाई, मकान-मंदिर सब ढहे; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:05 PM IST
सार
Flood News: सवाई माधोपुर में आई बाढ़ से लगभग 10 से 20 बीघा जमीन पानी में बह चुकी है। खेतों में लगे अमरूद के पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए हैं। वहीं, गांव में बनी पानी की टंकी और बांध भी खतरे में बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर बारिश का दौर जारी रहा तो तबाही और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन