छत्तीसगढ़ चुनाव से निपटने के बाद भाजपा ने राजस्थान में पूरी ताकत झोंक दी है। आज खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राज्य के दौरे पर रहे। इस दौरान वो जयपुर और बीकानेर गए। ये तस्वीरें बीकानेर की हैं जहां अमित शाह ने रोड शो के जरिए प्रचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाम 4 बजे बीकानेर पहुंचे। कर रहे है। रोड शो से पहले सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की सलाह ली गई जिसके बाद रुट तय किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।
अमित शाह का रोड शो
बीकानेर शहर में 7 विधानसभा सीटें हैं- बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, कोलायत, लुणकरणरसर, डूंगरगढ़ और नोखा। फिलहाल इनमें से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा है जबकि दो कांग्रेस और एक निर्दलीय के पास है।
उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन
4 of 6
अमित शाह
- फोटो : @bjp4rajasthan
अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवारों डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीला विश्नोई, पूनम कंवर, सुमित गोदारा, सिद्धि कुमारी और गोपाल जोशी के लिए जनता से वोट की अपील की।
जयपुर में युवाओं से किया संवाद
5 of 6
अमित शाह
- फोटो : @bjp4rajasthan
इससे पहले जयपुर में शाह ने 'युवां री बात, अमित शाह रे साथ' कार्यक्रम में शिरकत की। शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 2 लाख से ज्यादा युवाओं के साथ संवाद का सौभाग्य मिला।