फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: राममय हुई दौसा देव नगरी; शोभायात्रा में 496 बालक राम के वेश में हुए शामिल, उठी जय श्री राम की गूंज

Sun, 21 Jan 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

Rajasthan: राममय हुई दौसा देव नगरी; शोभायात्रा में 496 बालक राम के वेश में हुए शामिल, उठी जय श्री राम की गूंज
Rajasthan: 496 children dressed as Ram participated in procession in Dausa, echoes of Jai Shri Ram were raised

विज्ञापन
Rajasthan: 496 children dressed as Ram participated in procession in Dausa, echoes of Jai Shri Ram were raised
दौसा में महिला पुरुषों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के दौसा में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को हजारों कलश के साथ विशाल शोभा यात्रा और रामध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारों के साथ शहर को राम मय बना दिया।

Rajasthan: 496 children dressed as Ram participated in procession in Dausa, echoes of Jai Shri Ram were raised
राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के वेश में शामिल हुए स्कूल के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

दौसा में यह विशाल शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर से निकली, फिर जयपुर आगरा हाईवे होते हुए लालसोट रोड से निकलकर बारादरी के राम मंदिर पहुंचकर इसका समापन हुआ। इस विशाल जुलूस में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भगवा वस्त्र धारण कर, सिर पर मिट्टी के कलशों के साथ श्री राम के जयकारे लगाते हुए शहर को राम की नगरी ही बना दिया।


 
बताया जा रहा है कि कई डीजे की धुन पर इस विशाल शोभायात्रा में क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बूढ़े और क्या बच्चे सभी भक्ति में राम रस में डूबे नजर आए। यह विशाल कलश यात्रा जैसे ही बारादरी मंदिर पर पहुंची। वहां हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महात्माओं के द्वारा लोगों को धर्म के बारे में भी बताया गया, क्योंकि कहा जा रहा है कि 496 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव का मौका मिला है। इसीलिए आदर्श विद्या मंदिर के 496 बालक राम के वेश में इस शोभायात्रा में शामिल हुए।


 
इस मौके पर राम भक्त रविंद्र ने कहा कि सैकड़ों साल बाद हमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव करने का मौका मिला है। इसी कड़ी में आज दौसा में विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस आयोजन में जिले के प्रत्येक वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे अयोध्या के जय श्री राम दौसा में आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed