{"_id":"64b369fe98cdfc7f480efc05","slug":"pm-narendra-modi-presented-jaipur-made-veena-to-french-president-emmanuel-macron-2023-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: PM मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को भेंट की जयपुर में बनी वीणा, जानिए क्या है इसकी कहानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: PM मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को भेंट की जयपुर में बनी वीणा, जानिए क्या है इसकी कहानी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों फ्रांस दौरे थे। यहां उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने मैक्रों को चंदन की लकड़ी से नक्काशी कर तैयार की गई रॉयल वीणा की कलाकृति भेंट की। ढाई फीट की ये रॉयल वीणा तानसेन के जीवन की कहानी को दर्शाती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रॉयल वीणा को जयपुर के मोहित जांगिड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर तैयार किया है। जांगिड़ परिवार चंदन की लकड़ी पर लघु नक्काशी के लिए जाना जाता है। कई पीढ़ियों से जांगिड़ परिवार ये काम करता आ रहा है। इस परिवार के कई कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
2 of 3
पीएम मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों।
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल वीणा के जरिए बताई तानसेन की कहानी...
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को जो रॉयल वीणा भेंट की है वह तानसेन के जीवन में घटी कहानियों को दर्शाती है। तानसेन संगीतकार के रूप में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। रॉयल वीणा में की गई नक्काशी बैजू बावरा और तानसेन के बीच हुई प्रतिस्पर्धा की कहानी बताती है। जिसमें ये दोनों संगीतकार अपने संगीत से हिरणों को सम्मोहित करने का प्रयास करते हैं।
3 of 3
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों।
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे हिस्सा तानसेन के धर्म बदलने की कहानी को बताया है। दरअसल, संगीतकार तानसेन ने अधिकांश युवा जीवन रीवा के राजा रामचंद्र सिंह के दरबार में बिताया। यहां से उनकी संगीत क्षमताओं और अध्ययन को बड़ी प्रसिद्धि मिली। इसी प्रसिद्धि के कारण तानसेन मुगल बादशाह अकबर की नजर में आए। इसके बाद अकबर ने राजा रामचंद्र के पास एक दूत भेजा और तानसेन से मुगल दरबार के संगीतकारों के साथ शामिल होने का अनुरोध किया। संगीत कला से प्रभावित होकर अकबर ने तानसेन से अपनी बेटी मेहरूनिसा की शादी की पेशकश कर दी। जिसके बाद तानसेन धर्म बदलकर मियां तानसेन हो गए।
इसी तरह रॉयल वीणा के तीसरे हिससे में संगीतकार तानसेन अपने गुरु हरिदास के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हरिदास संगीत के एक प्रमुख गुरु थे। उन्हें स्वामी हरिदास भी का जाता था। वे शास्त्रीय संगीतकार होने के साथ-साथ आध्यात्मिक कवि भी थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।