फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पधारो राजस्थान: कोरोना के बाद डीलक्स एसी ट्रेन की पहली यात्रा, देखें शानदार तस्वीरें

Sat, 13 Feb 2021 02:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pics of The first Journey of Padharo Rajasthan Deluxe ac train Post COVID Tourism over Indian Railways takes off in a big way
पधारो राजस्थान डीलक्स एसी ट्रेन - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले के मुकाबले में बहुत कम हो गई है, ऐसे में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 'पधारो राजस्थान' डीलक्स एसी ट्रेन की सेवा शुरू हो गई है। इस ट्रेन से आप जैसलमेर और जोधपुर के राजसी महलों के साथ-साथ थार मरूस्थल का भ्रमण कर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। इस ट्रेन में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी गईं हैं। इस यात्रा से जुड़ी कुछ शानदार तस्वीरें भी अब सामने आने लगी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....

Pics of The first Journey of Padharo Rajasthan Deluxe ac train Post COVID Tourism over Indian Railways takes off in a big way
पधारो राजस्थान डीलक्स एसी ट्रेन... - फोटो : PTI

'पधारो राजस्थान'  जोधपुर और जैसलमेर को कवर करती है। कोरोना के कारण इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। अब एक साल के बाद इस ट्रेन को शुरू किया गया है।12 फरवरी को कुल 84 यात्रियों ने इस ट्रेन में सफर किया। एसी 1 की टिकट की कीमत 28,720 और एसी 2 की कीमत 23,350 है।

Pics of The first Journey of Padharo Rajasthan Deluxe ac train Post COVID Tourism over Indian Railways takes off in a big way
पधारो राजस्थान डीलक्स एसी ट्रेन - फोटो : पीटीआई

पधारो राजस्थान में 04 एसी- I कोच, 02 एसी- II कोच, एक रसोई कार, दो रेस्तरां और दो जनरेटर कार हैं। इस ट्रेन की कुल वहन क्षमता 156 पर्यटक हैं।

विशेष विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  •  इसके प्रत्येक केबिन में गोदरेज लॉकर है।
  • सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ रसोई।
  • 60 सीटों वाले दो समर्पित भोजन रेस्तरां।
  • पुस्तकों के कुछ संग्रह के साथ एक पुस्तकालय।
  • जूता पॉलिश की सुविधा
  • पैरों की मसाज की सुविधा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of The first Journey of Padharo Rajasthan Deluxe ac train Post COVID Tourism over Indian Railways takes off in a big way
स्टेशन पर खड़ी पधारो राजस्थान डीलक्स एसी ट्रेन - फोटो : pti

अधिकारियों मानना है कि इससे पर्यटन क्षेत्र में भी रौनक लौटेगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) द्वारा चलाई जाने वाली इन विशेष ट्रेनों को पर्यटक भी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed