फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartikey Amanat Wedding: उम्मेद भवन पैलेस में हुई शादी, आशीर्वाद देने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां; तस्वीरें

Fri, 07 Mar 2025 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 10:07 AM IST
सार

Kartikey Amanat Wedding: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अमानत बंसल से शादी की रस्में हुईं। वहीं इस शादी में कई हस्तियां शामिल हुई, जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Kartikey Amanat Grand Wedding at Umaid Bhawan Palace Check Top Celebrities Photos Videos
Kartikey Amanat Wedding - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान और अनुपम बंसल की पुत्री अमानत बंसल का विवाह उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर में शाही अंदाज में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीतिक, उद्योग जगत और प्रशासनिक अमले की कई हस्तियां नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचीं।

Kartikey Amanat Grand Wedding at Umaid Bhawan Palace Check Top Celebrities Photos Videos
कार्तिकेय चौहान-अमानत बंसल की शादी - फोटो : अमर उजाला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार शाम कार्तिकेय की बारात लांसर लॉन से रवाना हुई। दूल्हे के लिए विशेष दो घोड़ों की बग्गी सजाई गई थी, जबकि बारात में घोड़े, ऊंट, पालकियां और शाही लवाजमा शामिल था। बारात बद्री लॉन पहुंची, जहां वरमाला और फेरे की रस्में सम्पन्न हुईं। विवाह संस्कार के लिए मध्य प्रदेश से विशेष पंडित आमंत्रित किए गए थे।

Kartikey Amanat Grand Wedding at Umaid Bhawan Palace Check Top Celebrities Photos Videos
राजेंद्र राठौड़ व ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

बरात में शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और छोटे पुत्र कुणाल के साथ झूमते नजर आए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए बरात का आनंद लिया। शिवराज सिंह ने खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगाया और दोनों ने अपनी पत्नियों संग नृत्य किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान जोधपुरी सूट में नजर आए, जबकि सभी बारातियों के लिए विशेष जोधपुरी साफा का इंतजाम किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartikey Amanat Grand Wedding at Umaid Bhawan Palace Check Top Celebrities Photos Videos
सीएम भजनलाल शर्मा भी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को विशेष रूप से सजाया गया। आकर्षक रोशनी और राजसी अंदाज में सजे स्थल ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवाह समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह भी शरीक हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। शादी से पहले संगीत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्तिकेय ने अमानत को रामचरितमानस भेंट की, जिससे वे भावुक हो गईं। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा, "आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं।"

 


 
विज्ञापन
Kartikey Amanat Grand Wedding at Umaid Bhawan Palace Check Top Celebrities Photos Videos
गजेंद्र सिंह शेखावत व नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विवाह समारोह में कई राजनीतिक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे। मेहमानों के लिए होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। शादी में विशेष राजस्थानी व्यंजन परोसे गए, जिनका मेहमानों ने भरपूर आनंद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed