इंडिगो की फ्लाइट 6E133 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की और फ्लाइट की गहन तलाशी ली। इस दौरान QRT, डॉग स्क्वाड, कमांडो, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर बिठाया गया।
Jodhpur News: जोधपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी के बाद इंडिगो फ्लाइट की गहन जांच, सभी यात्री सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:21 PM IST
सार
Jodhpur News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। पुलिस, CISF, दमकल विभाग, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट की गहन जांच की, कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन