फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaisalmer Monsoon Update: जैसलमेर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 114 एमएम से ज्यादा बारिश, सड़कों पर हुआ जलजमाव

Sat, 28 Jun 2025 10:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 10:49 AM IST
सार

पश्चिमी राजस्थान में मानसून का आगमन हो चुका है। सरहदी जैसलमेर में मानसून की बारिश ने एक तरफ जहां भयंकर गर्मी से कुछ राहत दी है। पिछले 10 साल में जून माह में यह एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूटा।

विज्ञापन
Jaisalmer Monsoon Update: 10-year record broken in Jaisalmer, more than 114 mm rain, waterlogging on roads
मानसून में भीगा जैसलमेर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में मानसून की बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं नगर परिषद और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 68.4 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है, जबकि गुरुवार को 46 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। यहां अब तक कुल 114 MM से ज्यादा बरसात हुई है।



लगातार हो रही बारिश से जिले का तापमान भी गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में 5.1 डिग्री कम है। मानसून की इस बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत दी लेकिन साथ ही शहर को अव्यवस्थाओं के दलदल में भी धकेल दिया।

Jaisalmer Monsoon Update: 10-year record broken in Jaisalmer, more than 114 mm rain, waterlogging on roads
सड़कों पर पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल बना जलाशय, मरीज बेहाल

शहर के सबसे बड़े जवाहर अस्पताल की हालत बारिश के चलते सबसे खराब हो गई। अस्पताल में बरसात का गंदा पानी घुस आया, जिससे कई वार्ड जलमग्न हो गए। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसाती पानी की बदबू और जलभराव ने अस्पताल को खुद बीमार बना दिया है। यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल बारिश में यही हालात बनते हैं, बावजूद इसके ना तो स्वास्थ्य विभाग और ना ही नगर परिषद ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिमी राजस्थान भी भीगा
Jaisalmer Monsoon Update: 10-year record broken in Jaisalmer, more than 114 mm rain, waterlogging on roads
ऊफान पर काक नदी - फोटो : अमर उजाला
काक नदी में आया ऊफान

जैसलमेर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित चुंधि गणेशजी मंदिर में भी बारिश का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर से होकर बहने वाली काक नदी में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि भगवान गणेश की मूर्ति जलस्नान करती हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaisalmer Monsoon Update: 10-year record broken in Jaisalmer, more than 114 mm rain, waterlogging on roads
जलजमाव की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त

बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर गया है। नालियों की सफाई और जल निकासी की योजनाओं की असलियत बारिश ने उजागर कर दी है। कई मार्ग बंद हो गए हैं और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर साल बरसात में जैसलमेर डूबता है, अस्पतालों की व्यवस्था चरमराती है लेकिन ना तो नगर परिषद और ना ही संबंधित विभागों द्वारा स्थायी समाधान किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed