केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज सवेरे चांदपोल मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जयपुर निवासी राजवीर पूर्व में आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके थे और हाल ही में एक निजी एविएशन कंपनी से जुड़कर पायलट के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
Rajasthan News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ पायलट राजवीर का अंतिम संस्कार, नम आंखों से पत्नी ने दी अंतिम सलामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:46 PM IST
सार
हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान का आज जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजवीर की पत्नी आर्मी में हैं और चार महीने पहले ही वे जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन