भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व 2024 के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने नामांकन प्रस्तुत किया। मदन राठौड़ के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पांच प्रस्तावकों ने नामांकन भरवाया। इन पांच प्रस्तावकों में पहला सीएम भजनलाल शर्मा, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, तीसरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, चौथा जिला अध्यक्ष जयपुर शहर अमित गोयल और पांचवें प्रस्ताव के तौर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने प्रस्तावक सदस्यों के साथ मिलकर मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया।
Rajasthan: मदन राठौड़ होंगे राजस्थान BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष, औपचारिक एलान बाकी...राजे और भजनलाल बने प्रस्तावक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हो गई है। मदन राठौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए नामांकन भर दिया है। सिंगल नाम होने से राठौड़ का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन