{"_id":"6719d85c56b1f9323600dded","slug":"rajasthan-by-election-parties-are-ready-for-rajasthan-by-election-who-will-contest-between-them-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan By-Election: कौन दे रहा किसको टक्कर, किस सीट पर सहानुभूति का दांव, जानिए सात सीटों का सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan By-Election: कौन दे रहा किसको टक्कर, किस सीट पर सहानुभूति का दांव, जानिए सात सीटों का सियासी समीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:48 AM IST
सार
Rajasthan By-Election: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 23 अक्तूबर को कांग्रेस ने सूची जारी की, जबकि भाजपा ने 20 अक्तूबर को छह सीटों के लिए नाम घोषित किए थे। 13 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए दोनों पार्टियां पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन
1 of 8
उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने कसी कमर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rajasthan By-Election: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 23 अक्तूबर को कांग्रेस ने सूची जारी की, जबकि भाजपा ने 20 अक्तूबर को छह सीटों के लिए नाम घोषित किए थे। 13 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए दोनों पार्टियां पूरी तैयारी में हैं। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने सभी सातों सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि भाजपा ने अभी तक 6 नाम ही घोषित किए हैं। चौरासी सीट पर अभी कोई चेहरा भाजपा ने सामने नहीं किया है। वहीं कांग्रेस ने सातों सीटों पर मुकाबले के लिए चेहरे सामने कर दिए हैं। बुधवार 23 अक्तूबर देर रात कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। वहीं भाजपा ने 20 अक्तूबर को ही घोषणा कर दी थी।
राजस्थान में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। फिलहाल तो 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का आमने-सामने का मुकाबला तय हो चुका है। हालांकि इनमें से कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। बीएपी चौरासी के साथ सलूंबर में भी चुनाव लड़ रही है। वहीं, गठबंधन के इंतजार में बैठी आरएलपी भी अब खींवसर के अलावा अन्य कुछ सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है।
इन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला
2 of 8
कांग्रेस के केसी मीणा और भाजपा के राजेंद्र गुर्जर।
- फोटो : अमर उजाला
देवली-उनियारा कांग्रेस प्रत्याशी: यहां कांग्रेस ने केसी मीणा को उतारा है। हाल में इन्होंने वीआरएस लिया था। कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने इनके टिकट के लिए लॉबिंग की थी।
भाजपा प्रत्याशी: इस सीट पर भाजपा ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुर्जर को फिर से मौका दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में राजेंद्र सिंह गुर्जर यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। 2023 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर विजय बैंसला को दिया। विजय कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश मीणा से चुनाव हार गए। अब उपचुनाव में भाजपा ने फिर से राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।
रामगढ़ सीट
3 of 8
कांग्रसे के आर्यन जुबेर खान और भाजपा के सुखवंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी: रामगढ़ से आर्यन जुबैर को कांग्रेस ने मैदान में उतार है। रामगढ़ सीट के भूतपूर्व विधायक जुबैर खान के छोटे बेटे हैं आर्यन जुबैर।
भाजपा प्रत्याशी: इस सीट पर भाजपा ने दशकों बाद आहूजा परिवार के बाहर टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनावों में सुखवंत सिंह भाजपा से बागी होकर आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और 74 हजार से ज्यादा वोट लेकर दूसरे नंबर रहे थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा तीसरे नंबर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौसा सीट
4 of 8
कांग्रेस से डीडी बैरवा और भाजपा से जगमोहन मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस ने दौसा सीट से डीडी बैरवा को उतारा है। इनकी पत्नी बीना बैरवा वर्तमान में लवाण पंचायत समिति की प्रधान हैं, जबकि स्वयं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।
भाजपा प्रत्याशी: भाजपा ने यहां किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन को अपना प्रत्याशी बनाया है। जगमोहन को टिकट दिलावाने के लिए किरोड़ी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पिछले विधानसभा चुनावों में भी जगमोहन का टिकट एन वक्त पर कट गया था।
विज्ञापन
यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
5 of 8
कांग्रेस से डॉ. रतन चौधरी और भाजपा से रेवंत राम डागा।
- फोटो : अमर उजाला
खींवसर सीट कांग्रेस प्रत्याशी: खींवसर से डॉ. रतन चौधरी को कांग्रेस ने उतारा है। पूर्व आईपीएस सवाई सिंह की पत्नी हैं। ज्योति मिर्धा के साथ ही इन्होंने भी भाजपा ज्वाइन की थी।
भाजपा प्रत्याशी: बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनावों में भी रेवंत राम डागा को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन हनुमान बेनीवाल के सामने वे बेहद नजदीकी मुकाबले में चुनाव हार गए। अब उपचुनावों में भाजपा ने एक बार फिर से यहां अपना डागा को मैदान में उतार दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।