प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए। उनके इस जन्मदिन पर मंगलवार (17 सितंबर) को अजमेर शरीफ दरगाह में शाकाहारी लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत रात 10 बजे से होगी। इस दौरान अमजेर शरीफ दरगाह की 'बड़ी शाही देग' 4000 किलो मीठे चावल, शुद्ध घी, मेवा और केसर मिलाकर बनाए जाएंगे, जिन्हें बाद में लोगों को वितरित किया जाएगा। इस शाकाहारी लंगर का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन और 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया जा रहा है।
PM Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे बड़ी देग में यहां बनेगा शाकाहारी लंगर, इसका अकबर से क्या नाता?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:21 PM IST
सार
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिस शाही देग में चावल बनाए जाएंगे की उसकी कहानी भी बड़ी रोचक है। इस देग को श्रीलंका से लाया गया था और इसे मुगल बादशाह अकबर ने दरगाह शरीफ को भेंट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन