लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में सांसद सीपी जोशी ने बताया कि राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति का नेता विपक्ष के पद पर रहना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उनकी गतिविधियों को देख कर ये स्पष्ट हो जाता है वे देश विरोधी ताकतों के हाथों खेल रहे हैं।
राहुल गांधी के बयानों को देश और दुनिया के इतिहास और वर्तमान के परिपेक्ष में देखा जाना चाहिए क्योंकि वे एक जिम्मेदार पद पर हैं और ऐसी पार्टी और परिवार से आते हैं, जिसने दशकों तक देश की सत्ता की बागडोर संभाली है। पत्र में बताया कि विदेश की धरती पर राहुल गांधी के दिए बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं हैं।
2 of 3
जार्जटाउन विश्वविद्याल में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
उनके बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं, जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है। उनके बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता और सीमाओं की सुरक्षा के अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। इससे वे नेता विपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पत्र में सांसद जोशी ने बताया कि भारत के संदर्भ में विदेशी जमीन पर बयानबाजी के पहले नेता विपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वे कुछ बुनियादी तथ्यों को अपने ध्यान में रखें, लेकिन उन्होंने स्वार्थवश अथवा विदेशी ताकतों के प्रभाव में देशहित को ताक पर रख दिया।
3 of 3
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा उनकी पिछली अमेरिका यात्रा में देखने को मिला, जिनसे साबित होता है कि राहुल की मंशा देश में स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का है। सिख समुदाय को लेकर दिए बयान से जाहिर है वे विदेश में खालिस्तानी अलगाववादियों के एजेंडे को मजबूत करना चाहते हैं। बतौर नेता विपक्ष राहुल अपने देश के उद्योगपतियों के नाम लेकर उनके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।