फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमान जयंती आज: राजस्थान के पांच प्रसिद्ध हनुमान दरबार, जानिए इनसे जुड़े रहस्य, कहानियां और चमत्कार

Thu, 06 Apr 2023 01:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Apr 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti today, five famous Hanuman Darbars of Rajasthan
श्री सालासर बालाजी मंदिर चूरु - फोटो : Amar Ujala Digital
हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज गुरुवार को हनुमान जयंती राजस्थान के मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। श्री राम के भक्त हनुमान जी के जन्मदिन पर श्रद्धालु व्रत रखकर और विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों और घरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं। हनुमान जी का अभिषेक, चोला सिंदूर चढ़ाने, नई पोशाक धारण कराने के साथ झांकियां सजाई जा रही हैं। आइए जानते हैं राजस्थान के पांच प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से जुड़े रहस्य, कहानियां और चमत्कार के बारे में...




1. श्री सालासर बालाजी मंदिर, चूरू
  • श्री सालासर बालाजी का भव्य मंदिर राजस्थान के चूरू जिले के सालासर में है। यह राजस्थान ही नहीं देश-विदेश के हनुमान भक्तों की जन आस्था और विश्वास को समेटे परम पावन धाम है।
  • सालासर बालाजी मंदिर में श्री बालाजी की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर विराजमान है। इसके ऊपरी भाग में श्रीराम दरबार और निचले भाग में श्रीराम के चरणों में दाढ़ी-मूंछ से सुशोभित हनुमानजी श्री बालाजी के रूप में विराजमान है।
  • दाढ़ी-मूछों वाले श्री बालाजी का वयस्क रूप इसके अलावा कहीं और विग्रह में देखने को नहीं मिलता है। श्री सालसर धाम लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन समय मे राजस्थान के असोता गांव में खेती करते हुए किसान को हनुमान जी की मूर्ति मिली थी। किसान ने इस घटना के बारे में लोगों को बताया। कहा जाता है कि जब वहां के जमींदार को भी उसी दिन सपने में भगवान हनुमान जी ने आदेश देते कहा कि उन्हें सालासर में स्थापित किया जाए। उसी रात सालासर के निवासी मोहनदास को भी भगवान हनुमान जी ने सपने में दर्शन देकर आदेश दिया कि मुझे असोता से सालासर में ले जाकर स्थापित किया जाए। तभी से सालासर में भगवान की मूर्ति स्थापित कर भव्य मंदिर बनाया गया।
Hanuman Jayanti today, five famous Hanuman Darbars of Rajasthan
श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर दौसा - फोटो : Amar Ujala Digital

2. श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज मंदिर, दौसा

  • दौसा जिले में सिकंदरा के पास स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की मान्यता भी पूरे भारत और विदेशों तक फैली हुई है। मेहंदीपुर में हनुमानजी का बालक यानी बाल रूप है। इसी वजह से भी मंदिर को बालाजी भी कहते हैं।
  • धार्मिक मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी में भूत, प्रेत, पिशाच, ऊपरी बाधाएं लोगों के शरीर से उतारे जाते हैं।
  • मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में ही प्रेतराज सरकार का भी मंदिर है।
  • इस मंदिर में सामान्य भक्तों के दर्शनों के साथ ही ऊपरी बाधाओं और बीमारियों वाले भक्तों की बालाजी के दरबार में पेशी लगती है। अलग से पेशी के लड्डू का प्रसाद भी चढ़ता है।


पौराणिक कथा
पहले मंदिर का क्षेत्र घना जंगल हुआ करता था। जहां श्री महंत जी के पूर्वज बालाजी की पूजा करने लगे थे। श्री महंत जी के सपने में तीनों प्रमुख देवता आए और उन्हें मंदिर बनवाने का आदेश दिया। तब मेहंदीपुर बालाजी की स्थापना हुई। 

Hanuman Jayanti today, five famous Hanuman Darbars of Rajasthan
श्री खोले के हनुमानजी - फोटो : Amar Ujala Digital

3. श्री खोले के हनुमानजी मंदिर, जयपुर।

  • जयपुर में दिल्ली रोड पर अरावली की पहाड़ियों के बीच श्री खोले के हनुमान जी का मंदिर है। इस मंदिर में स्थानीय लोगों के अलावा देशी-विदेशी पर्यटक भी प्राकृतिक वातावरण में विराजे हनुमानजी के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं।
  • खोले के हनुमान जी मंदिर को मनोकामना पूर्ण करने, निसंतान को संतान सुख देने, शारीरिक कष्ट दूर करने वाला, वाद-विवाद से छुटकारा दिलाने के लिए जाना जाता है।
  • 1960 के दशक में जयपुर शहर की पूर्वी पहाड़ियों की गुफा में बहते बरसाती नाले और पहाड़ों के बीच निर्जन स्थान में जंगली जानवरों के डर से शहरवासी यहां पहुंच भी नहीं पाते थे।
  • खोले के हनुमान मंदिर में श्रीराम दरबार में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां हैं। अन्नकूट के अवसर पर यहां लक्खी मेला भरता है।


पौराणिक कथा
- एक साहसी ब्राह्मण पंडित राधेलाल चौबे ने इस निर्जन स्थान में पहाड़ पर लेटे हुए हनुमानजी की विशाल मूर्ति को खोज निकाला। ब्राह्मण ने इसी स्थान पर मारुति नंदन श्री हनुमान जी की सेवा-पूजा करनी शुरू कर दी और देहांत होने तक वह जगह नहीं छोड़ी। आज वही हनुमान पूजन स्थल तीन मंजिला का भव्य हनुमान मंदिर है। इसके ठाकुरजी, गणेशजी, ऋषि वाल्मीकि, गायत्री मां, श्रीराम दरबार के अलग-अलग और मंदिर भी यहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti today, five famous Hanuman Darbars of Rajasthan
श्री वीर हनुमान मंदिर,समोद - फोटो : Amar Ujala Digital

4.  श्री वीर हनुमान मंदिर,समोद, जयपुर

  • जयपुर ज़िले में सामोद वीर हनुमानजी का मंदिर पर्वत शिखर पर स्थित है। 
  • यहां हनुमानजी के दर्शन करने के लिए करीब 1100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अनोखी बात यह है कि सीढ़ियों की संख्या आज तक कोई ठीक से गिनकर नहीं बता पाया है।
  • हनुमान भक्त दर्शन और पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां दूर-दूर से आते हैं। यहां भक्तों के रुकने की भी व्यवस्था है।
  • सामोद हनुमान जी मंदिर में लोग बड़ी संख्या में मनोकामनाएं लेकर जाते हैं। मंदिर में गोठ, सवामणी होती है। बारिश के दिनों में यहां झरने भी पहाड़ी से बहते हैं।


पौराणिक कथा

श्री सीतारामजी, वीर हनुमान ट्रस्ट सामोद ने यह मंदिर बनाया गया था। मान्यता है कि यहां पर अपना मंदिर स्थापित करने लिए खुद हनुमानजी ने ही आकाशवाणी के माध्यम से अपनी इच्छा प्रकट की थी। समोद हनुमानजी के भक्तों के अनुसार लगभग 600 वर्ष पूर्व संत नग्नदास और उनके शिष्य लालदास सामोद पर्वत पर तपस्या करने आए थे। संत नग्नदास ने आकाशवाणी सुनी- " मैं यहां वीर हनुमान के रूप में प्रकट होऊंगा।" संत को उसी समय पहाड़ी की चट्टान पर साक्षात हनुमान के दर्शन भी हुए। जिस चट्टान पर उन्हें हनुमानजी के दर्शन प्राप्त हुए, उसे हनुमानजी की मूर्ति का आकार दे दिया। बाद में मंदिर का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti today, five famous Hanuman Darbars of Rajasthan
श्री काले हनुमानजी मंदिर, चांदी टकसाल, जयपुर - फोटो : Amar Ujala Digital
5. श्री काले हनुमान जी मंदिर, चांदी टकसाल, जयपुर
  • देह में सभी मंदिरों में हनुमानजी की मूर्ति लाल रंग का चोला ओढ़े हुए रहती है, लेकिन जयपुर में काले रंग की हनुमान जी मूर्ति 'चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर' में पूजी जाती है।
  • काले हनुमान जी मंदिर में भी ऊपरी बाधाएं दूर होती हैं। हनुमान जी का तंत्र आधार पर यह मंदिर प्रसिद्ध है।
  • काले हनुमानजी मंदिर में भक्तों के महंत द्वारा झाड़ा भी लगाया जाता है।
  • कई निसंतान दंपति यहां मनोकामना लेकर आए और उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई है।
  • ऊपरी बाधाएं, बंधन और नजर जैसे दोष भी यहां दूर होते हैं, ऐसी मान्यता है।

पौराणिक कथा
किंवदंती है कि जब हनुमान जी की शिक्षा-दीक्षा पूरी गई, तो उन्होंने अपने गुरु सूर्यदेव से दक्षिणा मांगने का आग्रह किया। इस पर सूर्यदेव ने हनुमान जी से कहा कि उनका बेटा शनिदेव उनकी बात नहीं मानता। अगर हनुमान शनिदेव को उनके पास ले आएंगे, तो वही उनकी गुरु दक्षिणा होगी। गुरु की बात मानकर हनुमान जी शनिदेव के पास लेने पहुंचे। तभी शनिदेव ने क्रोधित होकर हनुमान जी पर अपनी कुदृष्टि डाल दी, जिससे उनका रंग काला पड़ गया। फिर भी हनुमान जी शनिदेव को सूर्यदेव के पास लाने में सफल हुए। हनुमान जी की गुरुभक्ति से प्रभावित होकर शनिदेव ने उन्हें वचन दिया कि शनिवार के दिन जो कोई भी हनुमान जी की उपासना करेगा, उस पर उनकी वक्रदृष्टि का कोई असर नहीं पड़ेगा। तभी से काले हनुमान जी के रूप में मूर्ति पूजा होने लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed