फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं, देश में पहली ऐसी प्रदर्शनी का दावा, देखें तस्वीरें  

Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं 

विज्ञापन
Invisible paintings are visible only in certain light Dr Prashant Sharma Jaipur Delhi 
दिन में नहीं दिखाई देती हैं यह पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रशांत शर्मा के अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी इनदिनों नई दिल्ली की ललित कला अकादमी में चल रही है। उनका दावा है कि देश में पहली बार अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई है।

Invisible paintings are visible only in certain light Dr Prashant Sharma Jaipur Delhi 
डॉ. प्रशांत शर्मा ने बनाई हैं यह पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत प्रदर्शनी है। अब भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। भारत विश्व में किसी से भी पीछे नहीं है। यह प्रदर्शनी भी इसका एक उदाहरण है। इसमें जो चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, वह कला और विज्ञान का अनूठा सम्मिश्रण है। 

Invisible paintings are visible only in certain light Dr Prashant Sharma Jaipur Delhi 
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला

डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जितने भी चित्र दिखाए गए हैं वे अदृश्य हैं। दिन की रोशनी में नहीं दिखते हैं। एक विशेष रोशनी में ही इन चित्रों को देखा जा सकता है। प्रदर्शनी में लगभग 23 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से चित्रकारी और बांसुरी वादन का शौक है। इस शौक को उन्होंने कभी खत्म नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि अपने बचपन के मित्र के साथ नई तकनीक का प्रयोग करके इन चित्रों को बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Invisible paintings are visible only in certain light Dr Prashant Sharma Jaipur Delhi 
भगवान राम की अदृश्य पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला

डॉ. प्रशांत कहते हैं कि यह तकनीक भारतीय कला में एक नई जान फूंक देगी और विश्व पटल पर भारतीय कला की एक नई पहचान बनेगी। हमने अपनी इस प्रदर्शनी का नारा रखा है 'विज्ञान और कला का सम्मिश्रण'। हमने विज्ञान की सहायता से चित्रकला की नई तकनीक बनाई और अलग तरह के अद्भुत चित्र बनाए हैं। हम आगे भी इस विषय पर रिसर्च करते रहेंगे और अलग-अलग प्रकार की तकनीक इसमें विकसित करते रहेंगे, जो कलाकार या कलाप्रेमी लोग हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उनका हृदय से स्वागत है।

विज्ञापन
Invisible paintings are visible only in certain light Dr Prashant Sharma Jaipur Delhi 
दावा है कि देश में पहली बार लगाई है इस तरह की पेंटिंग की प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे कलाकार 'इनसेन' कहते हैं, इस प्रकार की चित्रकारी बहुत ही मुश्किल है। आपको 'सिंगल स्ट्रोक पेंटिंग' करनी होती है। इसमें गलती की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि गलती चमकती है और दूर से ही पकड़ में आ जाती है। यह रंग दिखते नहीं हैं, इसलिए चित्रकारी करना और भी मुश्किल हो जाता है।
 
डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उनकी अगली प्रदर्शनी मुंबई में, बॉम्बे आर्ट गैलरी, बांद्रा रिक्लेमेशन कंपलेक्स में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसमें वह विश्व में पहली बार अपनी 'स्मार्ट पेंटिंग्स' को प्रदर्शित करेंगे। यह भी एक नई तरह की चित्रकला पद्धति है, जिसकी खोज की शुरुआत उन्होंने कोरोना काल में की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed