फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dausa LS Seat: BJP प्रत्याशी कन्हैया, कांग्रेस के मुरारी लाल ने भरा पर्चा; नरेश मीणा मैदान में निर्दलीय उतरे

Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

Dausa LS Seat: BJP प्रत्याशी कन्हैया, कांग्रेस के मुरारी लाल ने भरा पर्चा; नरेश मीणा मैदान में निर्दलीय उतरे
Dausa LS Seat: BJP candidate Kanhaiya Lal Meena, Congress's Murari Lal Meena filed nomination; Naresh Meena
 

विज्ञापन
Dausa LS Seat: BJP candidate Kanhaiya Lal Meena, Congress's Murari Lal Meena filed nomination; Naresh Meena
कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट पर बुधवार को भाजपा के कन्हैया लाल मीणा और कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस से बागी होकर नरेश मीणा ने भी निर्दलीय तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। हालांकि नामांकन के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में गुटबाजी देखने को मिली। इसके चलते कई नेता नामांकन के समय नहीं पहुंचे थे।



जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले दौसा विधायक और कांग्रेस नेता मुरारी लाल मीणा ने जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार के समक्ष पेश होकर दौसा लोकसभा प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री ममता भूपेश, पूर्व विधायक गजराज खटाना, पीआर मीणा सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे। लेकिन नामांकन के दौरान लालसोट से पूर्व विधायक और कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मंत्री रहे परसादी लाल मीणा नदारद रहे। वहीं, नामांकन के बाद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि पार्टी ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया। इसे लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह है।

Dausa LS Seat: BJP candidate Kanhaiya Lal Meena, Congress's Murari Lal Meena filed nomination; Naresh Meena
नामांकन करने पहुंचे कन्हैया लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा अपने समर्थकों के साथ दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान, लालसोट विधायक रामविलास मीणा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार यादव के समक्ष पेश होकर कन्हैया लाल मीणा ने भाजपा की ओर से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। आम जनता के सहयोग से दौसा लोकसभा क्षेत्र से आपके अपने कन्हैया लाल मीणा की जीत आपकी अपनी होगी।

Dausa LS Seat: BJP candidate Kanhaiya Lal Meena, Congress's Murari Lal Meena filed nomination; Naresh Meena
नामांकन करने पहुंचे नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लोकसभा चुनाव में कूदे नरेश मीणा भी जयपुर से दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद नरेश मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने मुझे भरोसा देकर कांग्रेस ज्वॉइन करवाई। लेकिन मुझे टिकट न देकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेरे साथ छलावा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed