फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Jayanti: यहां बजरंगबली के चरणों में लगी थी असली गोली! पड़ गए थे पांव पर निशान, जानें ये रहस्यमय कहानी

Sat, 12 Apr 2025 07:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 07:00 AM IST
सार

Goli Wale Hanuman Ji: बीकानेर के सरेह नत्थानिया गोचर भूमि पर एक ऐसा मंदिर है, जिसकी कहानी काफी अनोखी है। यहां एक मंदिर के बजरंगबली को लोग गोली वाले हनुमान जी के नाम से जानते हैं। आइए इसकी कहानी जानते हैं।

विज्ञापन
Bikaner Hanuman Jayanti Here a real bullet hit feet of Bajrangbali There were marks on his feet
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बीकानेर को यूं ही धर्मनगरी नहीं कहा जाता। यहां के मंदिरों में आस्था, चमत्कार और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। बीकानेर से करीब सात किलोमीटर दूर सरेह नत्थानिया गोचर भूमि में स्थित गोली वाले हनुमान जी का मंदिर इसका जीवंत प्रमाण है। यह मंदिर पूरी दुनिया में अपनी तरह का अकेला है, जिसकी पहचान बजरंगबली की उस मूर्ति से जुड़ी है, जिसके पैर में सच में गोली लगी थी।



Bikaner Hanuman Jayanti Here a real bullet hit feet of Bajrangbali There were marks on his feet
पैर में लगी गोली के निशान - फोटो : अमर उजाला

जब हनुमान जी के चरणों में लगी थी गोली
मंदिर से जुड़े चेतनराव भाट के अनुसार, यह मंदिर करीब 200 से 250 साल पुराना है। बताया जाता है कि लगभग 40-45 साल पहले, इस मंदिर के समीप पुलिस की फायरिंग रेंज हुआ करती थी। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक गोली सीधे मंदिर की ओर आ गई और जाकर हनुमान जी की प्रतिमा के पैर में लग गई। आज भी मूर्ति के चरणों में वह गोली का निशान स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, मंदिर के गेट पर भी गोली का छेद आज तक मौजूद है, जो उस अद्भुत घटना की गवाही देता है।

यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम ने यहां किया था स्नान, मिलती है कई बीमारियों से मुक्ति

Bikaner Hanuman Jayanti Here a real bullet hit feet of Bajrangbali There were marks on his feet
मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला

चमत्कारी है गोली वाले हनुमान जी की मूर्ति
गोली लगने की यह घटना भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बन गई। लोगों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना ‘गोली की तरह’ तुरंत पूरी होती है। इसी कारण से इस मंदिर को "गोली वाले हनुमान जी" के नाम से पुकारा जाता है।

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bikaner Hanuman Jayanti Here a real bullet hit feet of Bajrangbali There were marks on his feet
हनुमान मठ - फोटो : अमर उजाला

रोज उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
हर दिन सुबह और शाम को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। कोई संतान सुख की कामना करता है, तो कोई अपने काम में सफलता की। यहां की शांति, श्रद्धा और हनुमान जी की चमत्कारी प्रतिमा हर किसी को एक विशेष ऊर्जा और विश्वास से भर देती है।

यह भी पढ़ें: माउंट आबू में पेड़ से शहद निकालने के प्रयास में फंसा भालू, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर बचाया गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed