फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharatpur News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के दो मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Sun, 03 Nov 2024 10:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Bharatpur massive fire broke out in two-storey clothing showroom to short circuit causing losses worth crores
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

भरतपुर के रेलवे स्टेशन बजरिया कॉलोनी में एक कपड़े के दो मंजिला शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में शोरूम में रखे कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक का करोड़ों का नुकसान हो गया है, और वह सदमे में हैं।

Bharatpur massive fire broke out in two-storey clothing showroom to short circuit causing losses worth crores
आग बुझाते हुए - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और करीब 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अब भी शोरूम के भीतर से धुंआ उठ रहा है और दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझाने में लगे हुए हैं।

Bharatpur massive fire broke out in two-storey clothing showroom to short circuit causing losses worth crores
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

शोरूम के मालिक रवि कुमार गोयल के परिजन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोरूम करीब 40 साल पुराना है और "मुरारी लाल और रवि कुमार एंड ब्रदर्स" के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद पूरा परिवार शोरूम के ऊपर बने मकान में सो रहा था। रात के करीब एक बजे धुंआ और बदबू से सबकी नींद खुली और देखा तो शोरूम में आग भड़क चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharatpur massive fire broke out in two-storey clothing showroom to short circuit causing losses worth crores

बता दें कि आग लगने के कारण अनुमानतः दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद शोरूम मालिक रवि कुमार गोयल गहरे सदमे में हैं और उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed