फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: कल से हरियाणा में यात्रा, राहुल का मंत्रियों को टास्क, CM सामाजिक सुरक्षा योजना करेंगे लागू

Tue, 20 Dec 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: कल से हरियाणा में यात्रा, राहुल का मंत्रियों को टास्क, CM सामाजिक सुरक्षा योजना करेंगे लागू


 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra In Rajasthan Rahul Gandhi Ashok Gehlot
करतब सीखते राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

चार दिसंबर को झालावाड़ जिले के चांवली बॉर्डर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में सफर खत्म हो गया। अलवर के राजगढ़ में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। कल बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिरयाणा में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 16 दिन रही। यात्रा 6 जिलों से होकर गुजरी और 485 किलोमीटर का सफर तय किया। 2 दिन यात्रा को विश्राम दिया गया, यानी 14 दिन में भारत जोड़ो यात्रा ने 485 किलोमीटर का सफर तय किया। राहुल गांधी और यात्रा में शामिल लोग औसतन हर दिन 34 किलोमीटर पैदल चले।

Bharat Jodo Yatra In Rajasthan Rahul Gandhi Ashok Gehlot
समर्थक के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। ये केंद्र सरकार की कीमतों के आधे से भी कम दाम में हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 'मित्रों' को मेवा खिलाना बंद कर, महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा करें। बतादें कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में एक रैली में घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार उज्ज्वला योजना और बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर पर 500 रुपये में देगी। 

Bharat Jodo Yatra In Rajasthan Rahul Gandhi Ashok Gehlot
बच्चों के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार पर दिख रहा यात्रा का असर
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के आखिर दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य बड़े नेताओं ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान  जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर केंद्र की भाजपा सरकार पर दिखने लगा है। पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का प्रधानमंत्री ने दो बार वादा किया था, लेकिन गहलोत सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कई चिट्ठियां लिखीं, राजस्थान से राज्यसभा सांसद ने भी इस मुद्दे को संसद में उठाया, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। अब जाकर उन्होंने कहा है कि वे इस पर विचार करेंगे। यह भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा असर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra In Rajasthan Rahul Gandhi Ashok Gehlot
राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पंजाब के पूर्व सीएम सहित अन्य नेता। - फोटो : सोशल मीडिया

सामाजिक सुरक्षा के लिए योजना लाएगी सरकार 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एनडीए सरकार को हिला दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह घबरा गए हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि इन्होंने मीडिया पर दबाव बनाया है, यात्रा से जुड़ी खबरें दिल्ली मीडिया नहीं दिखा रहा है। राहुल गांधी यह यात्रा सामाजिक सरोकार, महंगाई, बेरोजगारी और नॉन वायलेंस को लेकर निकाल रहे हैं। लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा 3 बजे शुरू होने वाली होती है, फिर भी लोग 12 बजे से ही आकर लाइन में खड़े हो जाते हैं।  
 
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के लिए वरदान साबित हुई है। लोगों को मंगाई से राहत दिलाना भी यात्रा का उद्देश्य है। उसी उद्देश्य के साथ राजस्थान सरकार भी काम कर रही है। हमने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया। चिरंजीवी, पेंशन, शहरी मनरेगा, उड़ान और पुरानी पेंशन योजना से लोगों को महंगाई से राहत मिली है। हम इन योजनाओं को आधार बनाएंगे और आने वाले बजट में इनमें जो कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। सरकार जल्द ही ओला, उबर, स्विगी जैसे ऐप के माध्यम से काम कर रहे गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी एक स्कीम बनाएगी, जिससे कंपनियां मनमानी ना कर सकें। राजस्थान ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra In Rajasthan Rahul Gandhi Ashok Gehlot
बच्चे को दुलार करते राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्रियों को राहुल गांधी ने दिया टास्क
अलवर के मालाखेड़ा में हुई सभा में राहुल गांधी ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रदेश की जनता से जुड़े रहने के लिए एक बड़ा सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलें। इससे उनका जनता से जुड़ा बना रहेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed