कार्तिक एकादशी से शुरू हुए पुष्कर के धार्मिक मेले में अध्यात्म और संगीत की मधुर ध्वनि की गूंज पुष्कर की फिजाओं को अलौकिक अनुभव दे रही है। एक ओर जहां पुष्कर सरोवर के मुख्य घाटों पर महाआरती, दीपदान, भजन संध्या और पारंपरिक नृत्य के आयोजन हो रहे हैं। वहीं पुष्कर मेला मैदान में पाश्चात्य धुनों पर कबीर के दोहों को गाया जा रहा है। इन आयोजनों में देशी-विदेशी पर्यटक शामिल होकर इन्हें अपने यादों में संजो रहे हैं।
2 of 7
पुष्कर सरोवर पर पांच दिवसीय लेक फेस्टिवल का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर धार्मिक मेले के शुभारंभ के साथ ही शुक्रवार शाम को जयपुर घाट पर पांच दिवसीय लेक फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। पहले घाट पर रंगोली, दीपदान, सरोवर की महाआरती और भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम संयोजक अरूण पाराशर ने बताया, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और भामाशाहों के सहयोग से जयपुर घाट पर पहली बार आयोजित पांच दिवसीय लेक फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को सर्वप्रथम रंगोली और दीपदान कर किया गया। इसके बाद सरोवर की महाआरती की गई। कार्यक्रम के तहत अजमेर के भजन गायक अशोक तोषनीवाल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया।
3 of 7
रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अक्षिता भट्ट और भूमिका शर्मा ने ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बताया कि फेस्टिवल के तहत शनिवार को कैलाश सौलंकी एंड पाटी की ओर से नगाड़ा वादन, यूआरएम स्कूल का प्रदर्शन, विदिशा शर्मा का सितार वादन, पंडित चन्द्रप्रकाश की हवेली संगीत, कृतिका प्रकाश और कृष्णा पाराशर की ओर से शास्त्रीय भजन गायन, अजमेर के नवदीप सिंह झाला की गजल और भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। फेस्टिवल का समापन 8 नवंबर को होगा।
4 of 7
अलग-अलग रंग में नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मेले का शुभारंभ पवित्र सरोवर के मुख्य घाटों पर दीपदान और महाआरती का आयोजन कर किया गया। इसके चलते ब्रह्म घाट, गऊ घाट, गणगौर घाट, वराह घाट और जयपुर घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। वराह घाट पर आयोजित महाआरती पंडित रविकांत शर्मा के आचार्य में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित आरती के मुख्य यजमान संत पाठक महाराज और पालिकाध्यक्ष कमल पाठक रहे। गणगौर घाट पर पुष्कर की राम कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीपदान किया। इसके बाद तीर्थ पुरोहित राहुल पाराशर ने सरोवर की महाआरती की।
5 of 7
घाट पर महाआरती
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर घाट पर दिव्य महाआरती संघ के तत्वावधान में मुख्य यजमान यूआरएम स्कूल की निदेशक निर्मल चौधरी और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के सानिध्य एवं पंडित कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में पंडित चंद्रशेखर गौड़ की ओर से महाआरती की गई। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर और होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रघु पारीक, एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया, बाबूलाल दगदी, पार्षद जयनारायण दग्दी, इंदर सिंह पंवार, रवि गौड और यश गौड आदि ने धर्म लाभ पुण्य कमाया।