फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme Protest: राजस्थान के चार जिलों में योजना का विरोध, पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Jun 2022 05:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 05:09 PM IST
सार

राजस्थान के चार जिलों में योजना के विरोध में सड़क पर उतरे युवा

विज्ञापन
Agnipath Scheme Protest in four districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Ajmer RLP
सीकर में पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर राजस्थान में विरोध जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जयपुर से हुई शुरुआत के बाद यह विरोध प्रदेश के चार जिलों में फैल गया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जयपुर, जोधपुर, सीकर और अजमेर के युवओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 



गुरुवार को जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर कड़ा विरोध जताया। इसके अलावा जयपुर, अजमेर और सीकर में भी सैकड़ों युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सीकर और अजमेर में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।  जानकारी के अनुसार विरोध कर रहे कुछ युवाओं को अजमेर पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में छोड़ दिया। युवाओं के विरोध को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस अलर्ट पर है।  

Agnipath Scheme Protest in four districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Ajmer RLP
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर: कलेक्ट्रेट चौराहे पर लगाया जाम 
आरएलपी कार्यकर्ताओं और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम लगा दिया है। मौक पर पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जयपुर के चौमूं कस्बे में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर हो रहे विरोध में सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए हैं। 

  

Agnipath Scheme Protest in four districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Ajmer RLP
जोधपुर में जमकर हुई नारेबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया

जोधपुर: अचानक से शुरू हुआ युवाओं का विरोध 
शहर में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत अचानक से हुई। गुरुवार सुबह रातानाड़ा में युवाओं की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर बाद 200 से ज्यादा युवा नई सड़क पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद युवाओं की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पुलिस के सामने युवाओं का प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Scheme Protest in four districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Ajmer RLP
सीकर में सैकड़ों युवा सड़क पर उतरे। - फोटो : सोशल मीडिया

सीकर: पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में आरएलपी ने अपने कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं के साथ रैली निकाली। रैली में शामिल कुछ युवाओं ने हाथों में डंडे भी ले रखे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां लेकर खदेड़ दिया।   

विज्ञापन
Agnipath Scheme Protest in four districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Ajmer RLP
अजमेर में पुलिस से हुई युवाओं की झड़प। - फोटो : सोशल मीडिया

अजमेर: पुलिस से उलझ गए प्रदर्शनकारी 
आरएलपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलेक्टर अंशदीप को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। उधर, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed