फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Sidhu Health: डॉक्टरों ने चेकअप कर बनाया नवजोत सिद्धू का डाइट चार्ट, आज कोर्ट लगाएगा मुहर

Tue, 24 May 2022 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 May 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Medical Report of Navjot Singh Sidhu presented in Patiala Court
नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल
रोडरेज मामले में अदालत में बंद नवजोत सिद्धू का डाइट प्लान आज पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को पटियाला अदालत के आदेश पर सिद्धू को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में लाया गया था। जहां राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. एचएस रेखी की निगरानी में मेडिसिन के डा. आशीष भगत, कार्डियोलोजिस्ट डा. सौरभ शर्मा व डायटीशियन डा. रमनजीत कौर पर आधारित बोर्ड ने सिद्धू के स्वास्थ्य की विस्तार से जांच की।


नवजोत सिद्धू के कई तरह के खून के टेस्ट व अन्य जांच की गई। बाद में इन टेस्टों की जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने सिद्धू को दिए जाने वाले विशेष आहार व जेल में उनको दिए जाने वाले उपचार संबंधी रिपोर्ट बनाकर जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा को भेज दी। अब आज जेल सुपरिंटेंडेंट यह रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे।
Medical Report of Navjot Singh Sidhu presented in Patiala Court
मेडिकल के लिए राजिंदरा अस्पताल पहुंचे नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI
डाक्टरों के बोर्ड में शामिल डा. सौरभ शर्मा ने बताया कि सिद्धू के कई तरह के खून के टेस्ट करने के अलावा उनका पेट का अल्ट्रासाउंड, छाती का एक्सरे, टांगों का रंगीन एक्सरे, सीटी स्कैन, लीवर की बीमारी संबंधी फिवरोस्कैन, ईको आदि टेस्ट किए गए। डा. शर्मा ने बताया कि इस दौरान सिद्धू ने डाक्टरों के बोर्ड के आगे अपने सभी मेडिकल रिकार्ड को पेश किया और बताया कि वह लीवर की बीमारी के अलावा एम्बोलिज्म के लिए कौन-कौन सी दवाएं ले रहे हैं।
Medical Report of Navjot Singh Sidhu presented in Patiala Court
Navjot Singh Sidhu - फोटो : File Photo
डा. सौरभ ने बताया कि सिद्धू की सभी जांच रिपोर्टों के आधार पर उन्हें जेल में किस तरह का विशेष आहार मिलना चाहिए, इस संबंध में कोर्ट को बोर्ड ने सिफारिश कर दी है। साथ ही सिद्धू को जेल में किस तरह की दवाएं मिलनी चाहिए, इसकी सिफारिश के साथ-साथ बोर्ड ने उपचार में कुछ अपनी तरफ से बदलाव भी किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Medical Report of Navjot Singh Sidhu presented in Patiala Court
Navjot Singh Sidhu - फोटो : gettyimages
सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि सिद्धू को जेल में सांस चढ़ने की काफी शिकायत हो रही है। डाक्टरों के बोर्ड के सामने भी उन्होंने अपनी यह समस्या रखी है। वकील वर्मा ने बताया कि सिद्धू को खून गाढ़ा होने की बीमारी है, जिसके लिए उन्हें खून पतला रखने के लिए दवाएं लेनी पड़ती हैं।

विज्ञापन
Medical Report of Navjot Singh Sidhu presented in Patiala Court
रोटी - फोटो : Istock
गौरतलब है कि सिद्धू को जेल में दाल व रोटी खाने में मिल रही थी। लेकिन डाक्टरों की तरफ से यह खाना मना है। इसलिए सिद्धू के वकील ने पटियाला में चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर कर जेल में सिद्धू को विशेष आहार देने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने डाक्टरों का बोर्ड बनाकर सिद्धू की मेडिकल जांच के आदेश दिए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed