फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहाली में हमला: पॉश एरिया में है इंटेलिजेंस का ऑफिस, दिन में होता हमला तो मच सकती थी तबाही

Tue, 10 May 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 May 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on Punjab police intelligence office in mohali
मोहाली स्थित पंजाब पुलिस का इंटेलिजेंस ऑफिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मोहाली में सोमवार शाम को पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया था। यह ऑफिस सेक्टर-78 में है। यह एरिया काफी पॉश माना जाता है। ऐसे में अगर यह हमला दिन के समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस इमारत में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं। साथ ही राज्यभर से लोग अपनी शिकायतों को लेकर आते रहते हैं। इसके पास में ही एक निजी अस्पताल व शैक्षणिक संस्थान भी हैं।



पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर जिस जगह हमला हुआ है उससे दो किलोमीटर की दूरी पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल का कैंपस व मुख्यालय भी है। इसके अलावा भारतीय सेना को नौ साल में डेढ़ सौ से ज्यादा जवाब देने वाला महाराजा रणजीत सिंह संस्थान ही इस इमारत से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर कैडेट रहते हैं। यहां पर सुबह ही कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है । 

Attack on Punjab police intelligence office in mohali
मोहाली में हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कई एंगलों पर कर रहे हैं। क्या इस हमले का उद्देश्य मात्र दहशत फैलाना था या फिर नुकसान करना था। मोहाली के सेक्टर-78 में इस इमारत के पास ही वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायधीशों के निवास स्थान हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 
Attack on Punjab police intelligence office in mohali
मोहाली में हमले के बाद पुलिस अलर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। इतना ही नहीं इस वजह से इलाके के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस वाले भी पहलु पर काम रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इस वारदात के पीछे जो भी लोग होंगे, जल्दी ही वे पकड़े जा सकते हैं। रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Punjab police intelligence office in mohali
मोहाली में ग्रेनेड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंडीगढ़-मोहाली बार्डर के पास बुड़ैल जेल के पीछे टिफिन बम मिलने से दहशत अभी दूर नहीं हुई थी कि अब दोबारा इस तरह तरह की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने उक्त मामले के बाद एहतियात के रूप में पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट सील कर दिए थे। साथ ही बंकर तक बनाए गए थे। वहीं, अब इस तरह पुलिस की इमारत को निशाना बनाकर आरोपी खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। इससे पहले दिन में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से नशा तस्करी व सुरक्षा को लेकर बैठक की थी।
विज्ञापन
Attack on Punjab police intelligence office in mohali
मोहाली में ग्रेनेड अटैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली में जिससे हमला किया गया उस रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) की रेंज करीब 700 मीटर होती है। इससे किसी भी टैंक, बख्तरबंद गाड़ी, हेलिकॉप्टर या विमान को उड़ाया जा सकता है। सेना से जुड़े विशेषज्ञ कहते हैं कि इस तरह के हथियार को अफगानिस्तान में देखा गया था। पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत सिंह ने कहा कि इस तरह का हथियार पंजाब में पहली बार देखने को मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed