फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानवता के लिए 'खाकी' का महादान: आगरा में एसएसपी समेत 80 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Sun, 19 Sep 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
80 policemen including SSP donated blood in Agra
रक्तदान करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

खाकी के फर्ज के साथ-साथ पुलिस मानवता का धर्म निभाकर लोगों का दिल भी जीत रही है। कोरोना काल में कई पुलिसवालों ने प्लाज्मा दान कर मरीजों की जान बचाई। जरूरतमंदों के घर राशन पहुंचाया। संकटकाल में लोगों की मददगार बनी आगरा पुलिस अब खून देकर डेंगू और वायरल फीवर के प्रकोप से मरीजों की जान बचा रही है। 



डेंगू के चलते ब्लड बैंकों में खून की कमी है। इसको देखते हुए रविवार को आगरा पुलिस लाइन में एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एसएसपी समेत 80 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह से जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकते हैं। 

80 policemen including SSP donated blood in Agra
रक्तदान करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में एसएसपी के साथ-साथ एसपी सिटी विकास कुमार, एसपी ग्रामीण के. वेंकटेश, सत्यजीत गुप्ता ने रक्तदान किया। अधिकारियों को रक्तदान करते देख पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रक्तदान से सबसे बड़ा महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। 

80 policemen including SSP donated blood in Agra
रक्तदान करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने पुलिस के सहयोग पर एसएसपी मुनिराज जी. को धन्यवाद दिया है। रक्तदान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
80 policemen including SSP donated blood in Agra
रक्तदान करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
आगरा में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की कमी हो गई है। ऐसे में लोगों के पुलिसकर्मी और अधिकारी भी इंसानियत का फर्ज निभाते हुए रक्तदान के लिए आगे रहे हैं। 
विज्ञापन
80 policemen including SSP donated blood in Agra
रक्तदान के बाद दिया गया प्रमाण पत्र - फोटो : amar ujala
10 सितंबर को एटा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दे रहे पीटीआई यशवीर सिंह ने गुरुवार को 14 साल के प्रिंस को जंबो पैक देकर जान बचा ली। वह व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस मित्र रक्तदान समूह से जुड़े हुए हैं। इसे ग्रुप से कई और पुलिसकर्मी भी जुड़े हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed