मानसून सीजन में सैलानियों को रिझाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। 16 जुलाई से 14 सितंबर तक पर्यटन निगम के 53 होटलों में मानसून पैकेज के तहत 25 से 50 प्रतिशत तक डिस्कांउट मिलेगा। ऑफ सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बनाए रखने को इस पैकेज की घोषणा की गई है। पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा मिलेगी। इन होटलों में 40 फीसदी डिस्कांउट..
खाने-पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। सबसे अधिक 50 प्रतिशत डिस्कांउट सिर्फ एक जगह लॉग हट होटल मनाली में मिलेगा। छह होटलों में 40 फीसदी, चार होटलों में 35 फीसदी, 14 होटलों में 30 फीसदी, 17 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट मिलेगा। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। 10 से 15 अगस्त, पहली से तीन सितंबर, सात और आठ सितंबर के दौरान किसी भी होटल में मानसून पैकेज लागू नहीं रहेगा। इन होटलों में 30 प्रतिशत छूट..
इन होटलों में 40 फीसदी डिस्कांउट- गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, बाघल दाड़लाघाट, चांशल रोहड़ू, ऊहल जोगिंद्रनगर, हिडिंबा कॉटेज मनाली और सिल्वरमून मनाली में 40 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा। टूरिस्ट इन राजगढ़, गिरिगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर, लेक व्यू बिलासपुर और सरवरी कुल्लू में 35 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
इन होटलों में 30 प्रतिशत छूट- ममलेश्वर चिंडी (चुराग), चायल पैलेस चायल, कुंजुम मनाली, रोहतांग मनालसु मनाली, कैसल नग्गर, क्लब हाउस धर्मशाला, कश्मीर हाउस धर्मशाला, टी बड़ पालमपुर, नियुगल पालमपुर, मणिमहेश डलहौजी, देवदार खजियार, द नूपुर नूरपुर, चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी और इरावती चंबा में 30 फीसदी डिस्कांउट दिया जाएगा।
इन होटलों में 25 प्रतिशत डिस्काउंट- पीटरहॉफ शिमला, एप्पल बलास्म फागू, हिमनील चायल, हाटू नारकंडा, हिलटॉप स्वारघाट, ट्रैकर्स बंगला जंजैहली, धौलाधार धर्मशाला, भागसू मैकलोडगंज, कोनल धर्मशाला, यात्री निवास चामुंडा, ज्वालाजी ज्वालामुखी, हमीर हमीरपुर, पौंग डैम (फैमेली सूट), यमुना पांवटा, द रेणुका रेणुकाजी, पाइनवुड बड़ोग और शिवालिक परवाणू में 25 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।