फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः वाराणसी में बाढ़ से अटका जीवन, देखिए जिदंगी की जद्दोजहद की ये तस्वीरें

Tue, 23 Aug 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
flood hit varansi
- फोटो : Amar Ujala

वाराणसी में बाढ़ के पानी में रह रहे लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। अब तक इन लोगों का हालचाल पूछने कोई नहीं आया। रोहितनगर कालोनी का भी यही हाल है। यहां बाढ़ के पानी में रह रहे लोग पीने के पानी के लिऐ गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से तीन दिन से किसी ने हमारी सुध नहीं ली। जब लोगों ने क्षेत्रिय पार्षद के पति को फोन किया तो उनका कहना है कि कोई गाड़ी लेकर चलिये तब नाव मिलेगी। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष है। 

वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष

flood hit varansi
- फोटो : Amar Ujala
वहीं दुसरी तरफ बाढ़ के पानी के वजह से लोग छतों पर बैठ कर रात दिन गुजार रहे हैं। रविन्द्रपुरी में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल चौराहे पर पानी भी भर गया। राहत शिविरों में भी जगह के लिऐ लोग परेशान हैं। हर तरफ जीवन बचाने के लिऐ लोग गुहार लगा रहे है। सामनेघाट क्षेत्र में लोग पुरी मुस्तैदी के साथ छतों पर त्रिपाल के नीचे रह रहे हैं।

वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष

flood hit varansi
- फोटो : Amar Ujala
बिजली नहीं आने के कारण भी कई क्षेत्रों में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामनेघाट इलाके में बिजली आ रही है जिसकी वजह से यहां के लोगों को थोड़ा सुकून है। बोरिंग से गंदा पानी आने की वजह से लोगों को बीमारी होने का खतरा है। आटा चालव दाल अन्य जरूरी खाद्य चीजें तो लोगों ने स्टाक कर ली हैं। लेकिन सबसे जरूरी पीने के पानी की किल्लत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष

flood hit varansi
- फोटो : Amar Ujala
महेश नगर के रहने वाले राजन सिंह का कहना है कि प्रशासन कि तरफ से पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से स्थिति बदतर है। सड़कें भी पैदल चलने लायक नहीं हैं। हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं सीवर न खुला हो। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले कमर भर पानीं होकर ऑफिस जाने को मजबुर हैं। एनडीआरएफ और लोग बचाव कार्य में तेजी से लगे हैं। 
विज्ञापन

वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष

flood hit varansi
- फोटो : Amar Ujala
नंगवा बस्ती में भी बाढ़ का पानी भर गया है। यहां रहने वाले लाला दास कन्नौजिया, अजय लक्ष्मण और राजेश  का कहना है कि  हम लोगों को डर है कहीं हमारा पुराना मकान गिर ना जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed