Hindi News
›
Columns
›
Opinion
›
delhi-ncr-air-pollution-control-caqm-report-government-failure-states-up-haryana-punjab
{"_id":"6b04d1e225a48bc1310dfc05","slug":"delhi-ncr-air-pollution-control-caqm-report-government-failure-states-up-haryana-punjab-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे सुधरेगी हवा?: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के दावे बेअसर, सरकारी रिपोर्ट ने खोली तैयारियों की पोल","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
ऐसे सुधरेगी हवा?: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के दावे बेअसर, सरकारी रिपोर्ट ने खोली तैयारियों की पोल
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से जारी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों का रिपोर्ट कार्ड सरकारी प्रयासों की कमजोरियों को सामने लाने के साथ कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सर्दियों में ही क्यों जागती हैं सरकारें?
- फोटो :
ANI
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या हर साल सर्दियों के आगमन के साथ गंभीर रूप ले लेती है, लेकिन इसकी वजह बनने वाले कारकों पर नियंत्रण के लिए वर्ष भर जिस गंभीरता और तत्परता की जरूरत है, वह सरकारी प्रयासों में नजर नहीं आती। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से जारी किया गया दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े राज्यों के इस वर्ष जनवरी से अक्तूबर तक के प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों का रिपोर्ट कार्ड सरकारी प्रयासों की कमजोरियों को सामने लाने के साथ कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। रिपोर्ट को तुलनात्मक रूप से देखें, तो प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में उत्तर प्रदेश के बाद क्रमश: पंजाब, हरियाणा व राजस्थान आते हैं, जबकि दिल्ली पिछड़ती दिखती है। रिपोर्ट के सबसे चिंताजनक पहलुओं में औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण की स्थिति है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इस वर्ष के दौरान 11,607 औद्योगिक निरीक्षणों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 31 अक्तूबर तक 2,584 निरीक्षण हो सके। यानी लक्ष्य का एक-चौथाई भी पूरा नहीं हुआ है। वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना जरूरी है। लेकिन रिपोर्ट इस मोर्चे पर भी निराश करती है। दिल्ली ने नई बसें जोड़ने के अपने लक्ष्य का करीब 71 फीसदी हासिल किया, लेकिन हरियाणा में यह महज आठ फीसदी और उत्तर प्रदेश में 44 फीसदी रहा। पार्किंग स्थलों के निर्माण में उत्तर प्रदेश ने 24 के लक्ष्य के मुकाबले 21 पार्किंग स्थल तैयार कर अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि पांचों क्षेत्रों में 421 हरित शवदाह गृह बनाने का लक्ष्य था, लेकिन अक्तूबर के अंत तक एक का भी तैयार न हो पाना प्रशासनिक उदासीनता का ही उदाहरण है। कचरा प्रबंधन के मोर्चे पर भी स्थिति चिंताजनक है। यह सही है कि कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कुछ क्षेत्रों की उपलब्धियां पूरी तस्वीर को संतोषजनक नहीं बना सकतीं। रिपोर्ट का सबसे अहम संदेश यही है कि हवा की कोई प्रशासनिक सीमा नहीं होती। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर पर पंजाब में पराली जलाने, हरियाणा में औद्योगिक गतिविधियों और उत्तर प्रदेश व राजस्थान में निर्माण व परिवहन से जुड़ी गतिविधियों का भी असर पड़ता है। ऐसे में, दिल्ली व इन राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और साझा जवाबदेही के बगैर इस चुनौती से पार पाना संभव नहीं है। सीएक्यूएम का अंतिम रिपोर्ट कार्ड जनवरी, 2027 में आएगा। इसका अर्थ है कि संबंधित राज्यों के पास अपनी कमियां सुधारने का अवसर है। लेकिन इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण को मौसमी कवायद के बजाय वर्ष भर की प्राथमिकता बनाना होगा। इस मोर्चे पर सफलता बैठकों, घोषणाओं व योजनाओं से नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार से तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।