फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रील नहीं, रियल लाइफ के सीरियल किलर्स, दरिंदगी जानकर कांप जाएंगे

Sat, 26 Mar 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
The world's worst and real serial killers
हत्या करना इनका शौक - फोटो : telegraph.co.uk

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने सैलसन जोस दास ग्राकास 42 लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। ग्राकास ने पुलिस कस्टडी में बताया कि उसे गोरी चमड़ी वाली महिलाओं को मारने में मजा आता है। उसने बताया वो सुपारी लेकर हत्याएं करता रहा है। 42 लोगों में 39 महिलाओं को मौत के घाट उतारा गया था।

The world's worst and real serial killers
हत्या करना इनका शौक - फोटो : telegraph.co.uk

ब्राजील के ही पेड्रो रोड्रीगेज फिल्हो पर 100 लोगों के मारने का आरोप लगा जिनमें 71 हत्याओं की बात सच निकली। ब्राजील के जेल में जहां सबसे ज्यादा कैद की सजा 30 साल की होती है वहीं इस किलर के अपराध को देखते हुए इसे 128 साल कैद की सजा सुनाई गई। फिल्हों जब 14 साल का था तब पहली दफा हत्या की थी। बाद में इसने अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया और उनके दिल का एक टुकड़ा भी खा गया।

The world's worst and real serial killers
हत्या करना इनका शौक - फोटो : telegraph.co.uk

रूस के अलेक्जेंडर पिचुशकिन को चेसबोर्ड किलर के नाम से जाना जाता है। पिचुशकिन के बारे में कहा जाता है कि इसका इरादा 64 लोगों की हत्या करने का था। लेकिन माना जाता है कि साल 1992 से 2006 के दौरान इसने 48 लोगों को मौत के घाट उतारा। पिचुशकिन बेसहारा लोगों को पहले वोडका पिलाता था फिर हथोड़े से उनके सिर पर वार कर मार देता था। अदालत में पिचुशकिन ने बताया कि हत्या करने में इसे पहले प्यार जैसा अहसास होता है, जो कभी भुलाए नहीं भूलता। फिलहाल ये उम्रकैद की सजा काट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The world's worst and real serial killers
हत्या करना इनका शौक - फोटो : telegraph.co.uk

साल 1978 से 1990 के दौरान 52 महिलाओं और बच्चों को हवस का शिकार बनाकर उनकी हत्याएं करना इस शख्स का शौक था। नाम है आंद्रेई चिकातिलो। इसे बुचर ऑफ रोस्तो के नाम से भी जाना जाता है। साल 1992 में इसे मौत की सजा हुई और साल 1994 में गोलियों से भूनकर सजा दी गई।

विज्ञापन
The world's worst and real serial killers
हत्या करना इनका शौक - फोटो : telegraph.co.uk

एनातोली ओनोप्रिएंको को साल 1989 से लेकर 1996 के बीच 52 लोगों को जान से मारने के जुर्म में साल 1996 में गिरफ्तार किया गया। इसकी दरिंदगी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि इसे बीस्ट ऑफ यूक्रेन का नाम भी दिया गया। इसे उम्रकैद हुई लेकिन साल 2013 में दिल का दौरा पड़ने से जेल में ही इसकी मौत हो गई।

सोर्स-टेलीग्राफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed