फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के आगे छात्र ने खुद को लगाई आग

Fri, 10 Feb 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
 student set fire abalze in UP allahabad university in protest

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कई दिनों से माहौल गर्माया हुआ है। प्रवेश समिति भंग करने, प्रवेश परीक्षा में ऑफलाइन का विकल्प देने, लाइब्रेरी से पुस्तक निर्गत करने, रजिस्ट्रार और एफओ के पद स्थाई नियुक्ति करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों के दो गुटों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।



लेकिन इस विरोध का खौफनाक अंजाम सामने आया जब एक नाराज छात्र ने कुलपति कार्यालय पर खुद को जलाने की कोशिश कर डाली। आत्मदाह करने वाले छात्र का नाम मोहम्मद जाबिर रजा ‘इलाहाबादी’ है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

 student set fire abalze in UP allahabad university in protest
आत्मदाह से गुस्साए छात्रों ने रजिस्ट्रार को देर रात तक बंधक बनाए रखा और कुलपति दफ्तर का ताला तोड़ दिया। एडीएम सिटी और एसपी सिटी की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के अफसरों ने आश्वासन दिया कि सोमवार को कुलपति के वापस लौटने पर उनसे वार्ता कराई जाएगी। इसके बाद छात्र शांत हुए लेकिन परिसर में तनाव बना रहा। 
 student set fire abalze in UP allahabad university in protest
छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन, सुरक्षाकर्मियों और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अज्ञात अफसर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने जांच शुरू की। विश्वविद्यालय का माहौल कई दिन से गर्माया है। छात्रों ने कुलपति दफ्तर का मुख्य चैनल तोड़ने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साए छात्र धरने पर बैठ गए। लाठीचार्ज के तकरीबन दो घंटे बाद फिर हंगामा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 student set fire abalze in UP allahabad university in protest
इसी दौरान कुलपति के रवैये और पुलिस लाठीचार्ज से नाराज बीए अंतिम वर्ष के छात्र जाबिर ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे लपटों से घिरा देख छात्र चीखने लगे। अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छात्र के शरीर से जलते कपड़े हटाए। इतनी देर में वह बुरी तरह से झुलस गया था। डॉक्टर मोहित जैन ने बताया कि छात्र करीब 50 फीसदी झुलसा है।इस घटना के बाद  इविवि परिसर और अस्पताल में कई थानों की पुलिस फोर्स मुस्तैद कर दी गई।
विज्ञापन
 student set fire abalze in UP allahabad university in protest
कुलपति का कहना है, ‘पूरी घटना और आंदोलन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वीडियो फुटेज के साथ रिपोर्ट गृह और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्रवाई करेगा। छात्रों के पास आरोप के कोई साक्ष्य नहीं है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed