{"_id":"5a1d4b1c4f1c1b78548bfc9d","slug":"spa-chain-massage-envy-accused-of-hundreds-of-sexual-assault-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसाज लेने वाली 180 महिलाओं का यौन शोषण, आंखें बंद करते ही शुरू हुआ खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाज लेने वाली 180 महिलाओं का यौन शोषण, आंखें बंद करते ही शुरू हुआ खेल
Tue, 28 Nov 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे बड़े चेन स्पा में से एक मसाज एन्वी (Massage Envy) पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस मसाज सेंटर की नियमित कस्टमर रहीं एक महिला ने मसाज के दौरान वहां के कर्मचारी पर अपने साथ यौन शोषण का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही 180 से अधिक महिलाओं ने मसाज पार्लर के अलग-अलग सेंटर्स पर अपने साथ यौन शोषण का खुलासा किया।
2 of 6
सुसैन इंग्राम नामक महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो उस शख्स से सातवीं बार मसाज करा रही थी। महिला उस पर विश्वास करती थी, लेकिन इस बार मसाज के दौरान जब महिला उनकी आंखों बंद थी, तभी शख्स ने महिला का स्तन पकड़ते हुए प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया। डरी धमकी सुसैन ने जैसे-तैसे आधा घंटा ये सब सहा। फिर घर पहुंचते ही मसाज सेंटर पर फोन लगाकर अपनी दास्तां सुनाई। आइए जानते हैं मसाज के नाम पर महिलाओं के शोषण का पूरा केस...
3 of 6
बज़फीड की न्यूज रिपोर्ट में हुए खुलासे के अनुसार, इस फेमस मसाज चेन के अलग-अलग स्पा में 180 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण हुआ। सुसैन के साथ जिस मसाज थेरेपिस्ट ने यौन शोषण किया था उसने अगले साल कोर्ट में 8 और महिलाओं का शोषण करने की बात कबूल कर ली। जब उन्होंने कंपनी ने फोन पर इसकी शिकायत की तो उस पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मीडिया से आरोप लगाने वाली कुछ महिलाओं ने कहा है कि शिकायत करने पर उन्हें कुछ फ्री सीजन ऑफर किए जाते थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई महिलाओं ने कोर्ट के बाहर समझौता कर लिया, इसलिए वे मामले सार्वजनिक ही नहीं हुए। सुसैन के साथ यौन हिंसा करने वाले आरोपी जेम्स डीटर को 9 महिलाओं के साथ गलत करने के लिए 5 साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
सुसैन से पहले भी कई महिलाओं ने जेम्स डीटर को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्पा ने उसे काम से नहीं हटाया। एक अन्य महिला ने अपनी आपबीती सुनाई कि नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले वो पार्लर में मसाज लेने पहुंची। उस दौरान शख्स ने सीधे मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए। घबराकर जब मैंने पुरजोर तरीके से विरोध किया तो मसाज करने वाला शख्स हाथ जोड़कर मुझसे माफी मांगने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।