पुणे के इंफोसिस कैंपस में महिला इंजीनियर मर्डर में नया खुलासा हुआ है। इंजीनियर के रासिला राजू की वो आखिरी बातचीत सामने आई है, जो कि वो अपनी कजिन से फोन पर कर रही थी। इस बातचीत के दौरान रासिला ने अपनी बिल्डिंग के नौवीं मंजिल पर किसी के घुसने की आवाज सुनी। इसके बाद जो हुआ वो बेहद खौफनाक था।
इंफोसिस इंजीनियर हत्याकांड: फोन पर रासिला के ये थे आखिरी शब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह थे रासिला के आखिरी शब्द
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक रासिला, कजिन अंजलि नंदकुमार से अपने ट्रांसफर का जिक्र कर रही थी। इसी दौरान रासिल ने कहा, जरा रूक मेरे ऑफिस में कोई घुस रहा है, मैं बाद में बात करती हूं।' हमले से पहले रासिला ने फोन पर कहा, मेरा ट्रांसफर आज से काम पर पूरी तरीक से निर्भर है। अगर ये काम हो गया तो फरवरी के पहले हफ्ते में ही मुझे मेरे ट्रांसफर ऑर्डर मिल जाएंगे। दरअसल, रासिला पुणे से बंगलूरू ट्रांसफर चाहती थी और इसके लिए वह हर कोशिश कर रही थी।
एक सच यह भी सामने आया कि हत्या करने वाले गार्ड से वह काफी देर तक लड़ी भी थी। मामले की जांच में जुटे डॉक्टर ने कहा कि रासिला के चेहरे और चेस्ट पर कई चोंटे आई हुई थी। इतना नहीं उसके कंधों पर दांत से काटने के निशान थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी उसका फायदा उठाना चाहता था।
लेकिन उसके विरोध करने पर हत्यारा इस कदर नाराज हुआ कि उसने रासिला को खत्म करने की ठान ली। रासिला के मुंह और नाक से खून बहता हुआ पाया गया था और ये खून गार्ड भाबेन सकैया के कपड़ों पर भी लग गया था।
रासिला के पिता के मुताबिक उसका सीनियर उसे अक्सर काम के जरिए परेशान किया करता था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रासिला ने उसके साथ लंच पर जाने से मना कर दिया था, इसी वजह से वे उसे लगातार प्रताड़ित करने लग गया था। रासिला अपने पिता को फोन पर सारी बातें बताया करती थी।
रासिला ने पिता को बताया कि सीनियर ने सभी साथ काम करने वालों के साथ मिलने का प्रोग्राम बनाया, लेकिन वह उसमें नहीं गई। रासिला और उसके सीनियर में इसके बाद और भी बिगड़ने लग गई थी। इतना ही नहीं रासिला और उसके सीनियर्स में कई बार सबके सामने बहस भी हुई थी।
दरअसल, रासिला की हत्या 29 जनवरी को ऑफिस के अंदर कथित तौर पर कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर की गई थी। इस घटना के बाद ही इंफोसिस में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। ये घटना पुणे के राजीव गांधी इंफोटेक पार्क की बिल्डिंग में हुई थी।
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए गार्ड ने कई सच उगले थे। सच सामने आया कि वो अक्सर रासिला को घूरा करता था। एक बार जब उसने छेड़छाड़ की तो रासिला ने शिकायत की धमकी दे डाली। शिकायत से बचने के लिए भाबेन ने रासिला का हमेशा के लिए मुंह बंद करने का फैसला लिया और उसने खूनी खेल को अंजाम दे डाला।