फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?

Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case cctv footage of ryan international school gurugram
प्रद्युमन ठाकुर, हत्या का आरोपी अशोक
रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या का असली सीन CCTV फुटेज में सामने आ गया है। फुटेज से पता चलता है कि आखिर उस दिन क्या हुआ?
pradyuman thakur murder case cctv footage of ryan international school gurugram
ryan school
वारदात के बाद रायन इंटरनेशनल के सभी कैमरों की फुटेज पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले ली थी। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक, वो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूल की बस सुबह शुक्रवार सुबह 7.40 बजे स्कूल पहुंचती  है, जिसमें कंडक्‍टर अशोक तो था, लेकिन बस में प्रद्युम्न नजर नहीं आया। बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद ड्राइवर बस को पार्क करने को आगे ले जाता है, जबकि कंडक्टर अशोक स्कूल के अंदर दाखिल हो जाता है।
pradyuman thakur murder case cctv footage of ryan international school gurugram
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह 7.55 पर प्रद्युम्न अपने पिता और बहन के साथ स्कूल में दाखिल होता है। एंट्री गेट पर पिता प्रद्युम्न और उसकी बहन को छोड़कर वापस चले जाते हैं। प्रद्युम्न की बहन थोड़ी आगे से अपनी कक्षा में चली जाती है जबकि प्रद्युम्न वॉशरूम में चला जाता है। टॉयलेट के पास लगे एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दिखाता है कि प्रद्युम्न के बाद कंडक्टर अशोक भी टॉयलेट में दाखिल होता है, लेकिन कुछ देर बाद अशोक बाहर निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case cctv footage of ryan international school gurugram
माली हरपाल - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में गौर करने वाली बात ये है कि 7.55 से 8.10 के बीच कोई तीसरा शख्स टॉयलेट में जाता हुआ नहीं दिखता। अशोक के जाने के कुछ पल बाद ही प्रद्युम्न एक हाथ से अपने गले को पकड़ कर बाहर की तरफ रेंगता दिखाई देता है। फुटेज बताती है कि मौके पर पहुंचने वाला पहला शख्स माली था, जो खून से सने प्रद्युम्न को देख शोर मचाता है, उसकी आवाज सुनकर वहां कुछ टीचर और कार्यवाहक प्रिंसिपल पहुंचती है और बच्चे को देख सन्न रह जाती हैं।
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case cctv footage of ryan international school gurugram
सुभाष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
इतने में फुटेज में कंडक्टर अशोक फिर दिखने लगता है जो प्रद्युम्न को गोद में उठाकर बाहर की ओर भागता है और वो उसे एक टीचर की कार में डालते हुए दिखाई देता है। कार से प्रद्युम्न को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया था। CCTV फुटेज में वो सभी बातें सही साबित हो रही हैं, जो चश्मदीद और माली ने पुलिस की पूछताछ में बताई थी। हालांकि प्रद्युम्न के कातिल की गुत्‍थी उलझी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed